Parliament Security Breach Update: संसद के शीतकालीन सत्र में 141 सांसदों के निलंबन का मुद्दा देश में सुर्खियां बटोर रहा है। कांग्रेस ने संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर अगली रणनीति तय करने के लिए आज संसदीय दल की बैठक बुलाई। बैठक में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में कभी भी सांसदों को निलंबित नहीं किया गया। मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
सोनिया ने आगे कहा कि 13 दिसंबर को जो कुछ हुआ वो स्वीकार्य नहीं है। इस मुद्दे पर पीएम का बयान घटना के 4 दिन बाद आया। इससे पहले इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में सांसदों के सस्पेंशन का मुद्दा भी उठा था। सभी विपक्षी दलों ने इनकी निंदा की थी।
जयराम रमेश ने पूछा ये सवाल
वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि लोकसभा में सुरक्षा चूक मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। घटना को हुए पूरा एक सप्ताह बीत गया है। पीएम,गृह मंत्री और लोकसभा स्पीकर कह रहे हैं जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जांच शुरू होने के 7 दिन बाद भी जांच समिति ने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा से पूछताछ क्यों नहीं हुई? उनके पास से ही 2 युवकों ने लोकसभा में प्रवेश किया था।
जयराम रमेश ने कहा कि संसद में सुरक्षा चूक मामले को लेकर विपक्ष गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहा था। ऐसे में 141 सांसदों को निलंबित करना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। रमेश ने कहा कि आरोपियों पर यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं।
यह है मामला
बता दें 13 दिसंबर को संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी थी। इस दौरान 2 युवक भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के द्वारा जारी किए गए विजिटर्स पास के जरिये पहले लोकसभा की विजिटर्स गैलरी में पहुंचे और इसके बाद सदन में कूद गए। वहां एक ने अपने जूते में से कनस्तर निकाला और पीला धुआं छोड़ दिया। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस 7 आरोपियों को पकड़ चुकी है। वहीं सुरक्षा में लापरवाही के चलते 7 अधिकारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines