Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक पर राहुल गांधी बोले- महंगाई और बेरोजगारी हमले की वजह

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक के सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खुलकर अपनी बात रखी और हमले के लिए केंद्र सरकार, भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Statement On Parliament Security Breach: 13 दिसंबर 2023 को संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने संसद पर हमले की वजह बेरोजगारी और महंगाई को ठहराया है। आज पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने संसद पर हमले के मुद्दे पर खुलकर बात की और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी, जिसके कारण ही संसद पर हमला हुआ। बेशक संसद की सुरक्षा में चूक हुई, लेकिन ऐसा बेरोजगारी के कारण हुआ। महंगाई और बेरोजगारी ने ही चारों युवाओं को ऐसी हरकत करने को मजबूर हुआ। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोचना चाहिए कि इसका समाधान क्या हो सकता है?

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा को सिर्फ राजनीति करने वाली पार्टी बताया

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि संसद की सिक्योरिटी को भेद कर 4 लड़के लोकसभा गैलरी तक पहुंच गए। धुंआ-धुंआ फैला दिया, वे कुछ भी कर सकते थे, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्यों वे लड़के ऐसा करने को मजबूर हुए? देश के युवाओं में यह कैसा उबाल है कि जानते बुझते हुए जान का रिस्क उठाया। पता है कि संसद की सुरक्षा कड़ी है, फिर भी उसे भेदने की हिम्मत की। वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि BJP को बस राजनीति करनी आती है। संसद में हमले के मुद्दे पर भी राजनीति ही की जा रही है। भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तीनों मिलकर इस गंभीर मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

विज्ञापन

हमलावरों को सदन तक पहुंचाने वाले पर कार्रवाई की मांग

सांसद राहुल गांधी ने भाजपा के दावों को खोखला बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नए संसद भवन को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत बताती है। फिर भी वे कौन लोग हैं, जिन्होंने हमलावरों को अंदर आने दिया? सांसदों की परमिशन के बिना किसी को पास नहीं मिलता, फिर वे कैसे सदन की गैलरी तक पहुंच गए? इतनी बड़ी घटना होने के बाद सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सुरक्षा के मुद्दे पर आवाज उठाने वाले सांसदों को निलंबित करना कितना सही है? उसे अभी तक पकड़ा नहीं गया है, जिसके कारण हमलावर सदन की गैलरी तक पहुंच गए। आखिर कब तक इस तरह के हमले देश की ऐतिहासिक इमारतों पर होते रहेंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ