Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के 12वें दिन भी यानी आज विपक्ष ने दोनों सदनों में सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा किया। इसके बाद आज एक बार फिर लोकसभा के 47 सांसदों को निलंबित कर दिया। यानी लोकसभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को छोड़ सभी सांसदों को निलंबित कर दिया गया हैं। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने दोनों ही सदनों में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दाेनों सदनों को पहले 12 बजे और फिर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद संसद की कार्यवाही फिर शुरू हुई लेकिन एक बार फिर विपक्षी सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
निलंबित सांसदों ने मकर गेट पर नारेबाजी की। उन्होंने तानाशाही मुर्दाबाद और मोदीशाही मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे पहले सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।
पीएम मोदी हिटलर की राह पर- दिग्विजय सिंह
संसद की सुरक्षा चूक और 92 सांसदों को निलंबित किए जाने पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जिस संगठन का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह लोकतंत्र की अवधारणा से बिल्कुल अनजान है। यह एक पूर्व नियोजित हमला था। पीएम मोदी हिटलर के पग चिन्हों पर चल रहे हैं। क्या होता अगर इस स्मोक बम में ‘सरीन’ जैसी जहरीली गैस होती? क्या होता अगर यह फिदायीन होता? सभी सदस्यों की जान जा सकती थी।
अब तक 141 सांसद निलंबित
बता दें शीतकालीन सत्र से अब तक कुल 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका हैं। संसद सुरक्षा चूक मामले में हंगामे के कारण सबसे पहले 14 दिसंबर को लोकसभा के 13 और राज्यसभा के 1 सांसद को निलंबित किया गया था। इसके बाद 18 दिसंबर को लोकसभा के 33 और राज्यसभा के 45 सांसदों को और आज लोकसभा के 47 और राज्यसभा के 2 सांसदों को निलंबित किया गया है। कुल मिलाकर अब तक लोकसभा के 93 और राज्यसभा के 48 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines