Parliament Security Breach Latest Update: संसद सुरक्षा चूक मामले को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले में यूएपीए की धारा जोड़ दी है। फिलहाल स्पेशल सेल मामले की जांच में जुटी है।
बुधवार को हुई घटना के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जांच सौंप दी है। वहीं घटना पर चिंता जताते हुए सभी विपक्षी दलों ने सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की। इसमें स्पीकर ने तत्काल प्रभाव से कई कदम उठाने की जानकारी दी।
यह भी पढे़ंः ‘फांसी पर लटका दो’, आरोपी के पिता ने कहा- उसका इरादा गलत नहीं
सीआरपीएफ के निदेशक कर रहे जांच
बता दें कि कल यानी 13 दिसंबर को संसद हमले की 22वीं बरसी पर 2 युवकों से लोकसभा में कनस्तर से पीला रंग का धुंआ उड़ाया था। इसके बाद सांसदों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में 2 युवकों को सदन से और अन्य 2 को सदन के बाहर से हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस अब तक 5 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है।
मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है। सीआरपीएफ के निदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने सदन में घुसने के लिए डेढ़ साल पहले योजना बनाई थी। वहीं हमले के लिए 9 महीने पहले ही एक मीटिंग तय की थी।
यह भी पढे़ंः संसद में क्या कर रहे थे हनुमान बेनीवाल? विधानसभा चुनाव जीतने के बाद क्या है नियम, जानें
संसद सुरक्षा चूक के बाद सदन की सुरक्षा संभाल रही सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ नियमों में बदलाव किया है।
1. सांसदों, स्टाफ मेंबर्स और पत्रकारों को अब अलग-अलग गेट से प्रवेश कराया जाएगा।
2. संसद में आने वाले विजिटर्स को चैथे गेट से प्रवेश कराया जाएगा।
3. दर्शकदीर्घा के चारों और शील्ड लगाई जाएगी। ताकि कोई सदन में प्रवेश नहीं कर सके।
4. सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
5. विजिटर्स का प्रवेश अलग गेट से होगा।
6. बाॅडी स्कैन की मशीनें लगाई जाएगी।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
42 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
2 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines