Parliament Security Breach Case Latest Update: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संसद सुरक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पकडे़ गए आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ा है। एक युवक साई कृष्णा नामक इंजीनियर है जो कनार्टक के विद्यागिरि का रहने वाला है। वहीं दूसरा उरई जालौन का का अतुल कुलक्षेत्र है।
जानकारी के अनुसार बेंगलुरू का रहने वाला साई कृष्णा रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का बेटा है और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दिल्ली में पढ़ाई के दौरान वह डी मनोरंजन के संपर्क में आया था। इतना ही नहीं इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान वह साई कृष्णा का रूममेट था।
गुरुवार को खत्म हो रही आरोपियों की रिमांड
पुलिस की माने तो संसद सुरक्षा चूक मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को साथ बैठाकर क्राॅस पूछताछ की गई। पकड़े गए 4 आरोपियों सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोद शिंदे की पुलिस रिमांड गुरुवार को खत्म हो रही है। ऐसे में पुलिस आज उन्हें एक बार फिर कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि 13 दिसंबर को संसद हमले की 22वीं बरसी पर भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा से विजिटर्स पास लेकर लोकसभा में पहुंचे थे। इसके बाद सागर शर्मा और डी मनोरंजन जूतों में कनस्तर छिपा कर लोकसभा की विजिटर्स गैलरी में पहुंचे और सदन में पीला धुआं छोड़ दिया।
कहां तक पहुंची जांच
मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। अब तक इस मामले में पुलिस अमोल शिंदे, डी मनोरंजन, नीलम, सागर शर्मा, विक्की, ललित झा और महेश कुमावत समेत 7 आरोपियों को पकड़ चुकी है। वहीं सुरक्षा चूक मामले में लापरवाही के चलते 8 सुरक्षा अधिकारी सस्पेंड हो चुके हैं। सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी फिलहाल जांच की निगरानी कर रहे हैं। पिछले दिनों पुलिस ने राजस्थान के कुचामन से आरोपियों के जले मोबाइल भी बरामद किए थे।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
3 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
5 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
9 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
11 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines