हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Parliament Security Breach: फरार आरोपी की मिली लॉकेशन, पकड़ने पहुंची टीम को फिर दिया चमका

Parliament Security Breach : संसद की सुरक्षा में चूक मामले में अबतक पांच आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि एक युवक अभी भी फरार है।

विज्ञापन
Parliament Security Breach

Parliament Security Breach : संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है।  जांच टीम ने इस मामले में अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभी भी एक युवक फरार चल रहा है। स्पेशल सेल की दो टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को फरार आरोपी की लोकेशन मिली है।

लोकसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में फरार आरोपी ललित झा बिहार का रहने वाला है। जांच टीम से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ललित अभी राजस्थान के अलवर जिले में स्थित नीमाराना में मौजूद है। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम उसे पकड़ने के लिए नीमराना पहुंची, लेकिन वह चमका देकर फिर भाग निकला। स्पेशल सेल की टीम फिर उसकी लोकेशन पता करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : , आरोपी के पिता ने कहा– उसे फांसी पर लटका दो

जानें फरार आरोपी ललित का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्लियामेंट के बाहर जब अमोद शिंदे और नीलम प्रदर्शन कर रहे थे, तब आरोपी ललित उन दोनों का वीडियो बना रहा था। इसके बाद उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। साथ ही इस दौरान वह लाइव वीडियो भी बना रहा था और फिर उसे सोशल मीडिया पर डालता था। आरोप है कि सभी आरोपी के मोबाइल फोन भी उसके पास थे। इस बीच उसकी एक व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है।

जानें क्या पूरा मामला

संसद हमले की बरसी के दिन ही एक बार फिर लोकसभा की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ किया गया है। शीतकालीन सत्र के दौरान दो युवक संसद के अंदर घुसे और फिर विजिटर गैलरी से होते हुए टेबल पर पहुंचे गए। इसके बाद दोनों युवक एक टेबल से दूसरे टेबल पर जम्प करने लगे, जिससे संसद में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने लोकसभा को धुआं-धुआं कर दिया। वहीं, संसद के बाहर भी दो लोग मौजूद थे। वे लोग भी प्रदर्शन करते हुए धुएं छोड़े। इस मामले में गृह मंत्रालय ने भी जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें