Parliament Session after Modi 3.0: लोकसभा चुनाव के बाद आज से संसद का सत्र शुरू हो गया है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का ये पहला सत्र है। इस दौरान संसद में सभी 543 सांसद मौजूद रहेंगे। कई लिहाज से ये सत्र मोदी सरकार के लिए खास होने वाला है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने के साथ-साथ संसद के पटल पर बहुमत साबित करेंगे। तो वहीं विपक्ष भी नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे सदन में जरूर उठाएगा। जाहिर है आने वाले कुछ दिनों तक सभी की निगाहें देश की संसद पर टिकी होंगी। तो आइए जानते हैं इस बार के सत्र में क्या-कुछ खास होगा?
1. प्रोटेम स्पीकर और पीएम मोदी की शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाजपा सांसद भर्तहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलवाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति पीएम मोदी को सदन के सामने शपथ लेने का निमंत्रण देंगी। पीएम मोदी के साथ एनडीए के 280 सांसद आज शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन के 264 सांसद कल राहुल गांधी के साथ शपथ लेते नजर आएंगे।
2. प्रोटेम स्पीकर पर हुआ मतभेद
प्रोटेम स्पीकर के चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष में मतभेद देखने को मिला था। जाहिर है इसका असर संसद की कार्यवाही पर भी पड़ेगा। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर का पद संसद के सबसे वरिष्ठ सांसद को दिया जाता है। इस लिहाज से प्रोटेम स्पीकर 8 बार के सांसद रहे कांग्रेस नेता के.सुरेश को बनना था। मगर बीजेपी ने 7 बार के सांसद भर्तहरि महताब को ये दारोमदार सौंप दिया।
3. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव
दो दिन तक चलने वाले शपथ समारोह के बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। लोकसभा अध्यक्ष ना बनने तक प्रोटेम स्पीकर ही सदन की अध्यक्षता करेंगे। 26 जून को प्रोटेम स्पीकर ही सर्वसमत्ति से नए लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनेंगे।
4. प्रोटेम स्पीकर का पद होगा समाप्त
बता दें कि लोकसभा स्पीकर का चुनाव साधारण बहुमत से होता है। यानी लोकसभा अध्यक्ष को 274 सांसदों का समर्थन मिलना अनिवार्य है। सदन में बहुमत भाजपा के पास है तो जाहिर है कि लोकसभा अध्यक्ष भी बीजेपी का ही होगा। वहीं लोकसभा स्पीकर बनने के बाद प्रोटेम स्पीकर का पद समाप्त हो जाएगा।
5. पेपर लीक पर घिरेगी सरकार
संसद के मानसून सत्र में विपक्ष कई बड़े मुद्दे उठा सकता है। इसमें नीट और नेट पेपर लीक जैसे अहम मामले भी शामिल हैं। नीट परीक्षा में हुई धांधली और नेट परीक्षा रद्द होने पर विपक्ष सवाल खड़े करते हुए बीजेपी से जवाब मांगेगा।
6. एंटी-पेपर लीक कानून
बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने एंटी पेपर लीक कानून लागू किया है। इस कानून के तहत पेपर लीक से जुड़े अपराधियों को 10 साल की सजा और 1 करोड़ तक का जुर्माना लग सकता है। वहीं परीक्षा सुधारों की समीक्षा करने के लिए सरकार ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
7. कांग्रेस उठाएगी सवाल
नीट पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि वो इस मामले को संसद में उठाएंगे। इससे विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास कर सकता है।
8. सयुंक्त बैठक को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति
26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। साथ ही राष्ट्रपति अगले पांच साल के लिए मोदी सरकार की नीतियों का रोडमैप प्रस्तुत कर सकती हैं।
9. 3 जुलाई तक चलेगा सत्र
आज से शुरू होने वाला संसद का ये सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। जिसके बाद 22 जुलाई को मानसून सत्र के लिए सभी सांसद फिर से संसद में एकत्रित होंगे।
10. 22 जुलाई को आएगा बजट
22 जुलाई को मोदी 3.0 को बजट जारी होगा। वित्त मंत्री निर्मणा सीतारण संसद में बजट पेश करेंगी। खबरों की मानें तो इस बजट में जीएसटी और टैक्स से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines