PM Modi Met Sonia Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को बताया कि उनकी तबियत ठीक है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी मां सोनिया गांधी की एक तस्वीर शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- राहुल गांधी ने फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मां, विषम परिस्थिति में भी अत्यधिक संयमित।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में 76 साल की सोनिया गांधी को बैठे और ऑक्सीजन मास्क पहने देखा जा सकता है। बता दें कि 18 जुलाई को सोनिया गांधी के चार्टर्ड विमान को तकनीकी खराबी के कारण भोपाल में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ थे।
और पढ़िए – मन क्रोध से भरा है पूरे देश की बेइज्जती हो रही मणिपुर में महिलाओं के साथ जुल्म पर बोले पीएम मोदी
बेंगलुरु से दिल्ली आ रही थीं सोनिया गांधी
सोनिया और राहुल गांधी 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्ष की दो दिवसीय मेगा मीटिंग में भाग लेने के बाद बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे थे। सोनिया और राहुल गांधी ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे।
बता दें कि आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। सत्र के पहले दिन मणिपुर के ज्वलंत मुद्दे के बीच पीएम मोदी समेत देशभर के सांसद मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे। बता दें सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले मणिपुर में महिलाओं को बिना कपड़ों के सड़कों पर घुमाए जाने का वीडियो सामने आया जिसे लेकर संसद के दोनों सदनों की हंगामेदार शुरुआत हुई। ये सत्र संयुक्त विपक्ष के लिए INDIA (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) की ताकत का परीक्षण करने का पहला अवसर भी है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
31 mins agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
3 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines