हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

संसद के मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत, राम मंदिर और NEET पर चर्चा की मांग, पढ़ें PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

मानसून सत्र का आज हंगामे के साथ आगाज हुआ. पहले ही दिन विपक्ष ने नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया, लेकिन स्पीकर ने प्रश्नकाल शांतिपूर्वक चलने देने की अपील की. लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा तो स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX, ANI

संसद के मानसून सत्र का आज से आगाज हो गया है, लेकिन लोकसभा सदन की पहले दिन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई. स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रगान के साथ सदन शुरू किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखवाया. फिर जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, विपक्ष ने राम मंदिर दान चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया. विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध नारेबाजी भी की. स्पीकर ने शांतिपूर्वक सदन चलने देने की अपील विपक्ष से की, लेकिन वह नहीं माना तो स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी.

राज्यसभा में भी नीट मुद्दे पर जोरदार हंगामा

राज्यसभा सदन शुरू करते हुए सभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई. कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य पवन खेड़ा ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ले ली है. वहीं शपथ ग्रहण होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हजारों बच्चे जंतर-मंतर पर अपने हक की लड़ाई लड़ने आए हैं, लेकिन पुलिस ने वहां लाठी चार्ज कर दिया. आखिर बच्चों को क्यों मारा जा रहा है? छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया जा रहा है‌? इसके साथ ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया तो सभापति ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया.

विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए तख्तियां लहराईं

लोकसभा में विपक्षी दलों ने अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी का मुद्दा उठाया. लेकिन स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू करा दिया तो विपक्षी दलों के सांसद वेल में आ गए और हंगामा करने लगे. राम मंदिर दान चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की. वे तख्तियां लहराने लगे तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन की परंपरा का पालन करें. तख्तियां लहराना सदन की परंपरा नहीं है. प्रश्नकाल और लोकसभा की कार्यवाही चलने दें. सभी सांसदों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा. लेकिन स्पीकर की अपील का विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ.

विज्ञापन

सत्र से पहले हंस द्वार पर PM मोदी का संबोधन

मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के हंस द्वार पर संबोधन किया. उन्होंने कहा कि जहां तथ्य होते है, तर्क होते हैं, वहां तूफान की जरूरत नहीं है. अगर तर्क में दम है तो शांति से अपनी बात रखी जा सकती है. भारत के युवाओं ने स्पेस सेक्टर में नई उड़ान भरी है. स्काईरूट की पूरी टीम की औसत उम्र सिर्फ 28 साल है. पिछले एक महीने में भारत ने उपलब्धियां हासिल कीं. नेशनल, इंटरनेशनल और स्पेस सेक्टर में भी देश का गौरव बढ़ा. देश के युवाओं की क्षमता और आकांक्षाएं स्पेस की तरह अनंत हैं, जिनका इस्तेमाल देश के आर्थिक विकास के लिए हो सकता है.

मानसून सीजन और मानसून सत्र का जिक्र किया

PM मोदी ने युवा शक्ति को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया, लेकिन तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मैं 56 साल के ‘युवा’ की बात नहीं कर रहा, देश के असली युवा नए इतिहास लिख रहे हैं. मानसून हो या और मानसून सत्र, दोनों ही प्रो-एक्टिव हो तो ही प्रोडक्टिव साबित हो सकते हैं और जब दोनों प्रोडक्टिव होते हैं तो देश का कल्याण होता है, जीव मात्र का कल्याण होता है. हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी प्रो-एक्टिव रहे और मानसून सत्र भी प्रोडक्टिव रहे. ऐसा सभी संभव होगा, जब विपक्षी दल सत्र को शांतिपूर्वक चलने देंगे, इसलिए उन्हें शांति और संयत से अपनी बात रखनी होगी.

विज्ञापन

।

प्राइवेट स्पेस सेक्टर में भारत के युवाओं की एंट्री—दुनिया में भारत की बढ़ती पहचान और स्वीकार्यता का संदेश।

विज्ञापन

PM मोदी बोले—युवा भारत अब नई जर्नी पर, देश के स्टार्टअप ने स्पेस में रचा नया इतिहास।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola