Parliament Budget SessionParliament Budget Session: संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन आज भी पार्लियामेंट में संग्राम जारी है। हंगामे के कारण दोनों सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के कारण स्थगित करनी पड़ी। स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। हालांकि राज्यसभा की कार्यवाही अभी भी जारी है।
बीजेपी राहुल गांधी से माफी की मांग पर अड़ा हुआ है तो विपक्ष अदाणी के मुद्दे पर केन्द्र को लगातार घेर रहा है। इससे पहले सोमवार को संसद में जबर्दस्त हंगामा हुआ। पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी से विदेश में भारत के अपमान को लेकर घेरा, तो आज एकबार फिर मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विपक्ष की बैठक। वहीं विशेषाधिकार समिति राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण का स्वत: संज्ञान ले सकती है।
ताजा आपडेट-
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा जारी है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के कारण स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने अडानी विवाद को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं रणनीति बनाने के लिए संसद में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक की।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन में हंगामें को लेकर कांग्रेस पर एकबार फिर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश से मांफी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने कहा कि आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीजें भारत के बढ़ते कदम दिखाती है लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
इस बीच नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार खुद सदन नहीं चलाना चाहती। ऐसा नजारा कभी नहीं देखा कि सरकार के मंत्रियों ने सदन को ठप करने के लिए हंगामा किया हो। अधीर ने कहा कि राहुल गांधी आखिर माफी क्यों मांगेंगे? उन्होंने कोई गुनाह किया है? माफी तो सरकार के लोगों को मांगनी चाहिए।
बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है।
कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत संसद सदस्यों को दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सार, सार और भावना” पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
56 mins agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
7 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
10 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines