लोकसभा में राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा जो मच गया हंगामा? राजनाथ सिंह और अमित शाह भी भड़के

Rahul Gandhi Speech: लोकसभा सदन में आज राहुल गांधी की स्पीच पर खूब हंगामा हुआ. राहुल गांधी ने चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा तो BJP वाले भड़क गए. राजनाथ सिंह और अमित शाह भी खड़े होकर विरोध जताने लगे. हंगामा बढ़ता देखकर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

Rahul Gandhi

लोकसभा सदन को संबोधित करते राहुल गांधी

Uproar on Rahul Gandhi Speech: संसद के बजट सत्र में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई, जिसमें कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपने विचार रखे. सदन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की किताब का जिक्र किया और चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाया. उन्होंने डोकलाम को लेकर बोलना शुरू किया और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए तो BJP सांसद भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाए

बता दें कि राहुल गांधी ने चीन की घुसपैठ का हवाला देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाए और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की. राहुल गांधी ने एक किताब में छपी रिपोर्ट के कुछ अंश पढ़ने शुरू किए तो BJP सांसद हंगामा करने लगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भड़क गए और अपनी सीट से खड़े होकर बोले कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन में वह किताब पेश करें, जिसका वे हवाला दे रहे हैं, क्योंकि जिस किताब का वे जिक्र कर रहे हैं, वह प्रकाशित नहीं हुई.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने अपने सोर्स को वैलिड बताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आपत्ति का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनका सोर्स प्रामाणिक और वैलिड हैं, जो पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों के अंश हैं, लेकिन इनमें ऐसा क्या है, जो उन्हें इतना डरा रहा है? अगर वे नहीं डर रहे हैं तो मुझे इन्हें पढ़ने की अनुमति मिलनी चाहिए. राहुल गांधी ने यह बात कही जब स्पीकर ओम बिड़ला ने पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों वाली एक पत्रिका के अंशों को पढ़ने पर रोक लगा दी.

राहुल गांधी ने सच को दबाने का आरोप लगाया

बता दें कि राहुल गांधी की स्पीच पर सदन में करीब 45 मिनट तक हंगामा हुआ. राहुल गांधी ने चीन की घुसपैठ का मुद्दा उठाने को लेकर एक अप्रकाशित किताब का हवाला दिया था और आरोप लगाया था कि इस किताब को सरकार प्रकाशित नहीं होने दे रही है. क्योंकि इसमें डोकलाम को लेकर कई तथ्यों का जिक्र है, जिन्हें सरकार दबाने की कोशिश कर रही है, सच्चाई को देशवासियों के सामने आने से रोक रही है.

विज्ञापन

इस आरोप पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिना किसी प्रमाण के ऐसे आरोप नहीं लगाए जा सकते. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो किताब प्रकाशित नहीं हुई, उसका हवाला सदन में कैसे दिया जा सकता है और कैसे उसका हवाला देकर आरोप लगाए जा सकते हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ