Parliament Budget Session 2024 PM Modi Speech
विज्ञापन

Parliament Budget Session से पहले PM मोदी की सांसदों को नसीहत, बोले- 'आदतन हुड़दंगी' संभल कर रहें

Parliament Budget Session PM Modi Speech: बजट सेशन 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव संबोधन में सांसदों को नसीहत दी है और उन्हें आत्म निरीक्षण करने को कहा।

Parliament Budget Session PM Narendra Modi Speech: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। भाजपा की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सेशन है, इसलिए सेशन शुरू होने से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव स्पीच दी और बजट सेशन पर बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। भाजपा की मोदी सरकार इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट पेश करेगी। कल एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, लेकिन इससे पहले मैं सांसदों को कुछ नसीहत देना चाहूंगा।

विज्ञापन

 

सेशन में सही व्यवहार करने की नसीहत

PM मोदी ने संबोधन की शुरुआत सभी को 2024 का राम राम के साथ की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिन सांसदों का स्वभाव आदतन हुड़दंग करने का बन गया है, वे आत्म निरीक्षण करें। जो सिर्फ नकारात्मक होंगे या हुड़दंग मचाएंगे, उन्हें शायद ही कोई याद करेगा। बजट सत्र है, उत्तम से उत्तम व्यवहार कीजिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद लेकर आएंगे। इस बार दिशा निर्देश वाला बजट निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। देश नई ऊंचाइयों को पार करके विकास कर रहा है। गत 10 वर्षों में जिसको जो रास्ता और तरीका समझ आया, उस पर चलते हुए सभी ने संसद में अपना-अपना कार्य किया।

 

विज्ञापन

सेशन को पश्चाताप करने का अवसर बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो सांसद आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, वे सोचें कि उन्होंने 10 साल में जो काम किया, वह उनके क्षेत्र के लोगों को भी याद है या नहीं, जो संसद में इतना हुडदंग मचाया। पश्चाताप का अवसर है, उनके लिए जिन्होंने कड़वी यादें दी। इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना।

विज्ञापन

PM मोदी ने कहा कि देशहित के लिए अपने विचार व्यक्त करें। विरोध का स्वर तीखा होना चाहिए, लेकिन मर्यादा का होना चाहिए। नए संसद भवन में पहले सेशल में बहुत गरिमापूर्ण फैसला लिया गया था, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का। उसके बाद 26 जनवरी को पूरी दुनिया ने भारतीय नारी शक्ति देखी। कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य, शौर्य, संकल्प शक्ति का अनुभव किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ