नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की ‘राष्ट्रपत्नी’ टिप्पणी और उसके बाद हो रहे बवाल के बीच संसद के दोनों सदनों को शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी के चौतरफा हमले के परिणामस्वरूप पार्टी सांसदों ने भाजपा मंत्री से माफी मांगने की मांग की है।
और पढ़िए –Delhi Happiness Utsav: सीएम केजरीवाल का दिखा अनोखा अंदाज, भरे स्टेडियम में बजाया ढोल, देखिए वीडियो
दरअसल पहले चौधरी के बयान पर जो हंगामा हुआ उसमें भाजपा ने सोनिया गांधी को भी घेरा। इसके बाद उलटा कांग्रेस ने भाजपा को इस मुद्दे पर घेरने शुरू दिया। कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर सदनों को स्थगित कर दिया गया।
सुबह 11 बजे जैसे ही लोकसभा शुरू हुई तो कांग्रेस सांसद कुछ अन्य विपक्षी सदस्यों के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में आ गए। ट्रेजरी बेंच की दूसरी पंक्ति में खड़ी भाजपा की महिला सदस्यों ने भी खड़े होकर नारेबाजी की।
दोनों पक्षों के अधिकांश सदस्यों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए
दोपहर में सदन के दोबारा शुरू होने के बाद, इसी तरह के हाल दिखे। इस दौरान दोनों पक्षों के अधिकांश सदस्य खड़े होकर शोर मचा रहे थे। कुछ ही मिनटों में सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, कुछ भाजपा सांसदों ने कहा कि संसद तभी चलेगी जब सोनिया गांधी राष्ट्रपति के खिलाफ चौधरी की टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगी।
और पढ़िए –राष्ट्रपति पर अधीर रंजन की टिप्पणी के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिली स्मृति ईरानी
वहीं, चौधरी ने कहा कि इस मामले में ईरानी और भाजपा सांसदों द्वारा गांधी को अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से समय मांगा है और वह उनसे माफी मांगेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकार और एलन मस्क के बीच तीखी बहस, केंद्र ने स्टारलिंक को ब्लॉक करने के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन है?
5 mins agoLIVE : 4 राज्यों में उपचुनाव की काउंटिंग शुरू, BJP-TVK की पहली अग्निपरीक्षा
2 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
2 hrs agoLIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे इथियोपिया, कहा-'हैलो अदीस अबाबा'
2 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
11 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
12 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
12 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
13 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
14 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines