हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सेक्स का फूहड़पन.. नीले रंग के ईसा मसीह..कटा सिर, किसी भूतिया फिल्म से कम नहीं Paris Olympics की ओपनिंग सेरेमनी

Paris Olympics 2024 ओपनिंग सेरेमनी में बिना कपड़ों के एक व्यक्ति को दिखाया गया। यहां तक की एक एक्ट में ईशा मसीह को नीले रंग से पेंट किया गया। सोशल मीडिया पर लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं।

विज्ञापन
Paris Olympics

Paris Olympics 2024 opening ceremony Criticism: पेरिस ओलंपिक 2024 ओपनिंग सेरेमनी में कई इवेंट हुए, दुनिया के इस सबसे बड़े खेल सेरेमनी में हुए ये कार्यक्रम इस समय सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। दरसअल, ओपनिंग सेरेमनी में बिना कपड़ों के एक व्यक्ति को दिखाया गया। यहां तक की एक एक्ट में ईशा मसीह को नीले रंग से पेंट किया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इस सब को ईसाई धर्म का मजाक उड़ाने वाला और सेक्शुअलाइज्ड एक्ट बता दें हैं। आइए आपको इस खबर में बताते हैं कि किस इवेंट पर क्या विवाद मचा हुआ है?

 

डांसर्स की वेशभूषा को बताया ईसाइयों का मजाक

दरअसल, सेरेमनी में एक इवेंट हुआ जिसका नाम ‘द लास्ट सपर’ था। सोशल मीडिया पर इस एक्ट के फोटो और वीडियो शेयर कर लोग इसमें बच्चे को शामिल किए जाने पर आपत्ति जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इस इवेंट के चरित्रों और डांसर्स ने जिस तरह के कपड़े और वेशभूषा पहनी वह जीसस और उनके शिष्यों की असली कहानी से मेल नहीं खाती और ईसाइयों की भावनाओं को आहत करती है।

विज्ञापन

 

लोगों ने एक्ट को सेक्शुअलाइज्ड करार दिया

ओपनिंग सेरेमनी में जिस तरह ‘द लास्ट सपर’ एक्ट को पेश किया गया है, सोशल पर लोग उस पर आपत्ति जता रहे हैं। लोगों ने इस एक्ट को सेक्शुअलाइज्ड और होमोसेक्शुअलिटी पर आधारित बताया है।

विज्ञापन

लास्ट सपर के दौरान क्या होता है?

ईसाई धर्म के अनुसार ये ईसा मसीह का क्रूस पर चढ़ने से पहले अपने शिष्यों के साथ आखिरी भोज था। धार्मिक कहानियों में बताया गया है इस दौरान यीशु ने रोटी को आशीर्वाद दिया और उसे तोड़ते हुए अपने शिष्यों से कहा था कि ‘लो, खाओ; यह मेरा शरीर है।’ फिर उन्होंने उन्हें शराब का प्याला देते हुए कहा, ‘यह मेरा खून है।’ दरसअल, कहा जाता है कि यीशु के ये शब्द उस क्रूस पर चढ़ने का संदर्भ देते हैं जिसे वे मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए भुगतने वाले थे।

ये भी पढ़ें: ओलंप‍िक में सेक्‍स के ‘खेल’ पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- सेक्सुएलिटी बेडरूम तक क्‍यों नहीं रह सकती?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola