Paris Olympic 2024: गिफ्ट में मिले फोन की खिलाड़ियों ने लगाई सेल, आखिर क्यों आई ऐसी नौबत?

Paris Olympic 2024 Samsung Flip Phones Special Edition Price: पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए सैमसंग गैलेक्सी जेड सीरीज के स्पेशल एडिशन फोन खिलाड़ियों को दिए गए थे। वहीं अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ी ये फोन बेच रहे हैं।

Paris Olympic 2024 Samsung Flip Phone Auctioned
विज्ञापन

Paris Olympic 2024 Samsung Flip Phone Auctioned: एक मशहूर शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सैमसंग फ्लिप फोन की बाढ़ आ गई है। ईबे पर कई लोगों ने सैमसंग फ्लिप फोन के लेटेस्ट ओलंपिक एडिशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसकी कीमत 1,010 पाउंड्स यानी 1,07,617 रुपये बताई जा रही है। खास बात ये है कि सारे सैमसंग फ्लिप फोन पेरिस ओलंपिक का लिमिटेड एडिशन हैं। जी हां, ये वही फोन है जो पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को गिफ्ट में दिए गए हैं। वही खिलाड़ी अब ईबे प्लेटफॉर्म पर फोन की नीलामी कर रहे हैं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

26 साल से ओलंपिक का पार्टनर

दरअसल 1998 में जापान के नागानो में ओलंपिक खेलों का आगाज हुआ था। तभी से सैमसंग कंपनी ओलंपिक की पार्टनर है। सैमसंग और ओलंपिक की पार्टनरशिप को 26 साल हो चुके हैं। इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई तो सभी एथलीट को एक बैग दिया गया। इस बैग में सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 मोबाइल फोन मौजूद थे। गोल्डन रंग के इस फोन पर ओलंपिक का लोगो भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन

ब्रैंड न्यू फोन की नीलामी

कई एथलीट ने ओलंपिक की याद में फोन रख लिया है, कई खिलाड़ियों ने इसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया। हालांकि हैरानी तब हुई जब कुछ एथलीट ने फोन को ईबे प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया। एथलीट इस ब्रैंड न्यू फोन को 1,010 पाउंड्स (1,07,617 रुपये) में बेच रहे हैं।

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक की निशानी

पेरिस ओलंपिक के पूरे सीजन में आपने एथलीट को पोडियम पर इसी फोन से सेल्फी लेते हुए भी देखा होगा। बता दें कि Samsung Galaxy Z Flip 6 फोन ओलंपिक का लिमिटेड एडिशन हैं। ये फोन आम लोगों के लिए मार्केट में उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में अगर आप भी ओलंपिक की निशानी रखना चाहते हैं, तो ये सैमसंग फ्लिप फोन खरीदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

paris olympic 2024 ebay

विज्ञापन

सैमसंग फ्लिप फोन की बिक्री बढ़ी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के फ्लिप फोन की बिक्री में 23 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है। यूके और आयरलैंड में सैमसंग के वाइस प्रेसिडेंट जेम्स किट्टो का कहना है कि यूके के साथ-साथ पूरे यूरोप में Samsung Galaxy Z सीरीज की मांग बढ़ रही है। पेरिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए हमने इस सीरीज के कुछ लिमिटेड एडिशन बनाए थे। तकरीबन 17 हजार खिलाड़ियों को ये फोन गिफ्ट किए गए हैं। इससे सैमसंग की बिक्री में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

एथलीट क्यों बेच रहे हैं फोन?

कई एथलीट कम पैसों की वजह से भी फोन की नीलामी कर रहे हैं। टीम जीबी (ग्रेट ब्रिटेन) के खिलाड़ी जैक लॉगर का कहना है कि उन्हें हर साल 28,000 पाउंड ही मिलते हैं। इससे वो अपनी ट्रेनिंग पूरी नहीं कर सकते। वहीं फिलिपिंस जैसे देशों को ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने पर 1 लाख पाउंड और प्रॉपर्टी तक दी जाती है।]

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ