---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

Paris Olympic рдореЗрдВ 84 рджреЗрд╢реЛрдВ рдореЗрдВ рдХреИрд╕рд╛ рд░рд╣рд╛ рднрд╛рд░рдд рдХрд╛ рдкреНрд░рджрд░реНрд╢рди? рдПрдХ рд░рд╛рдЬреНрдп рдиреЗ рджреЗрд╢ рдХреЛ рдЬрд┐рддрд╛рдП 4 рдореЗрдбрд▓

Paris Olympic 2024 India Rank Medal Tally: рдкреЗрд░рд┐рд╕ рдУрд▓рдВрдкрд┐рдХ рдореЗрдВ рднрд╛рд░рдд рдиреЗ 1 рд╕рд┐рд▓реНрд╡рд░ рдореЗрдбрд▓ рд╕рдореЗрдд 6 рдкрджрдХ рдЕрдкрдиреЗ рдЦрд╛рддреЗ рдореЗрдВ рдбрд╛рд▓реЗ рд╣реИрдВред рдЗрд╕реА рдХреЗ рд╕рд╛рде рднрд╛рд░рдд рдХреА рд░реИрдВрдХ 71 рд╣реИред рддреЛ рдЖрдЗрдП рдЖрдкрдХреЛ рдкреЗрд░рд┐рд╕ рдУрд▓рдВрдкрд┐рдХ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реЗ рдХреБрдЫ рддрдереНрдпреЛрдВ рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рдмрддрд╛рддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Paris Olympic 2024 Latest News Update: फ्रांस की राजधानी पेरिस को ‘प्यार का शहर’ कहा जाता है। इस बार पेरिस ने दुनिया के सबसे बड़े खेल ओलंपिक गेम्स को होस्ट किया था। पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार देखने को मिला। 2016 के रियो ओलंपिक की तुलना में इस बार का ओलंपिक काफी बेहतर था। मगर टोक्यो ओलंपिक से अगर तुलना की जाए तो भारत की रैंक काफी कम है।

रियो ओलंपिक और टोक्यो ओलंपिक

रियो ओलंपिक में भारत ने सिर्फ 2 मेडल जीते थे। मगर 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 7 पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। टोक्यो ओलंपिक के बाद भारत 48वीं रैंक के साथ टॉप 50 में था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया की जमानत का अरविंद केजरीवाल के केस पर क्या असर? एक्सपर्ट्स से जानें

पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन

पेरिस ओलंपिक की बात करें तो इस बार बेशक भारत के खाते में मेडल काफी कम हैं लेकिन यह ओलंपिक कई मायनों में सभी के लिए यादगार साबित हुआ है। पेरिस ओलंपिक में भारत को एक भी गोल्ड मेडल नहीं मिला। नीरज चोपड़ा की बदौलत 1 सिल्वर मेडल देश के खाते में आया। वहीं 5 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत ने कुल 6 पदत जीते। हालांकि गोल्ड ना होने के कारण भारत की पोजिशन 71वें स्थान पर रही।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हरियाणा ने किया ‘चमत्कार’

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत मनु भाकर ने 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ की। टोक्यो ओलंपिक में एकमात्र गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने 1 सिल्वर मेडल जीतकर भारत की रैंक गिरने से बचा ली। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि देश के महज 1.4 प्रतिशत एरिया से 66 फीसदी मेडल मिले हैं। देश को मेडल दिलाने वाले राज्यों में हरियाणा एक बार फिर से टॉप पर है। वैसे तो हरियाणा क्षेत्रफल के हिसाब से देश का 21वां राज्य है। भारत के महज 1.4 प्रतिशत क्षेत्रफल में फैले हरियाणा ने देश को 4 मेडल दिए हैं। मनु भाकर से लेकर नीरज चोपड़ा तक कई एथलीट हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। पेरिस ओलंपिक के फाइनल में गोल्ड मेडल से चूकी विनेश फोगाट भी हरियाणा से हैं।

महाराष्ट्र और हॉकी टीम का प्रदर्शन

अन्य दो मेडल की बात करें महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसले ने 50 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं हॉकी टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। बता दें कि हॉकी टीम के 17 खिलाड़ियों में से 9 खिलाड़ी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। इसी के साथ भारत को कुल 6 पदक मिले। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले 84 देशों की लिस्ट में भारत 71वें नंबर पर रहा। 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश में सिर्फ 6 मेडल जीतना वाकई हैरान करने वाला है। हरियाणा की आबादी सिर्फ 70 लाख है, इसके बावजूद हरियाणा ने 4 मेडल देश के खाते में डाल दिए हैं। ऐसे में अन्य राज्यों को भी इस पर विचार करने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अमेरिका और चीन ने चौंकाया

गौरतलब है कि इस बार ओलंपिक में अमेरिका और चीन दोनों ने 40-40 गोल्ड मेडल जीते हैं। 126 मेडल के साथ अमेरिका पेरिस ओलंपिक की रैंकिंग में पहले पायदान पर है। वहीं चीन 91 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। हैरानी की बात तो यह भी है कि केन्या जैसे कई अफ्रीकी देश भी मेडल के मामले में भारत से काफी आगे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर भारत से कहां चूक हो रही है?

यह भी पढ़ें- ‘फ्लड जिहाद’ के बाद हिमंता बिस्वा सरमा का नया बयान, मेघालय की यूनिवर्सिटी को बताया ‘जिहाद का बाप’

---विज्ञापन---

First published on: Aug 13, 2024 12:27 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola