Pariksha Pe Charcha 2024 Online Registration: हर साल कराई जाने वाली ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। सेशन 2023-24 के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 7वां चरण जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। इस कार्यक्रम के तहत छठी से 12वीं तक के सभी स्टूडेंट्स, शिक्षकों और अविभावकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद चर्चा में हिस्सा लेने वालों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2024 है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों को एग्जाम के दिनों में तनाव मुक्त रहने के टिप्स देते हुए हैं। उन्हें प्रोत्साहित करते हुए एग्जाम के लिए तैयार करते हैं।
बच्चे प्रधानमंत्री मोदी से पूछ सकते हैं सवाल
‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर रजिस्ट्रेशन कराएं। यह कार्यक्रम केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा कराया जाता है। स्टूडेंट, शिक्षक और अभिभावक 5 सवालों का जवाब देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर छात्रों के दिल में कोई सवाल है तो वे प्रधानमंत्री मोदी से पूछ सकते हैं। इस सवाल को उन्हें 500 शब्दों में लिखकर भेजना होगा। कार्यक्रम के तहत अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी ऑनलाइन एक्टिविटी होगी। कार्यक्रम के लिए चुने गए करीब 2050 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को मंत्रालय PPC किट देता है। इसमें एग्जाम की तैयारी के लिए किताबें और कुछ अन्य चीजें होती हैं।
स्टेप वाइज ऐसे करें नामांकन
- ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाएं।
- होमपेज पर शो हो रहे ‘परीक्षा पे चर्चा’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कर दें।
- फ्यूचर रेफरेंस के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Nepal Airplane Crash: पायलट ने गलत लीवर खींचा और क्रैश हो गया प्लेन, चली गई 72 लोगों की जान
यह भी पढ़ें: चोरी-छिपे जासूसी कर रहे Google को देना पड़ सकता है 41,000 करोड़ का जुर्माना
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines