---विज्ञापन---

संसद में साधू बनकर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने बटोरा चंदा, राहुल गांधी ने डाला चढ़ावा, फिर हुई छीना झपटी

संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव साधु का भेष धरकर पहुंचे और हाथ में कमंडल लेकर अनोखा प्रदर्शन किया. उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने उनके दानपात्र में चंदा डालकर सांकेतिक समर्थन दिया.

---विज्ञापन---

संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली स्थित संसद परिसर में शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला. पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव साधु का भेष धारण कर संसद परिसर पहुंचे. माथे पर बड़ा तिलक, शरीर पर भगवा वस्त्र और हाथ में कमंडल व दानपात्र लेकर उन्होंने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ विरोध जताया. सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के चढ़ावे का सही हिसाब नहीं रखा जा रहा है. उन्होंने मांग की कि राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन मंदिर में आने वाले हर एक पैसे के लेन-देन में पारदर्शिता लाए.

‘इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाए…’ राघव चड्ढा ने NEET पेपर लीक मामले पर तोड़ी चुप्पी; राज्यसभा में AAP और कांग्रेस को भी घेरा

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने चढ़ाया चढ़ावा

इस प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के कई प्रमुख नेता भी पप्पू यादव के समर्थन में आ गए. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद पप्पू यादव के पास पहुंचे और उनके पात्र में सांकेतिक रूप से चढ़ावा डाला. इस मौके पर विपक्ष के अन्य सांसदों ने भी नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया. इस प्रदर्शन में अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद भी प्रमुख रूप से शामिल रहे. पप्पू यादव के इस अनोखे तरीके ने संसद परिसर में सभी का ध्यान खींचा. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, और सपा सांसद डिंपल यादव समेत कई अन्य सांसदों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

सदन में हंगामा, स्पीकर ओम बिरला ने दी वॉर्निंग

संसद के 10वें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन के भीतर भी विपक्ष ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया. नारेबाजी और बढ़ते हंगामे को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने हंगामा कर रहे सांसदों को चेतावनी दी कि वे सदन की मर्यादा बनाए रखें और अपनी सीटों पर लौट आएं. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

---विज्ञापन---

गडकरी ने संसद में बताया- E20 पेट्रोल से कितना घट सकता है कार का माइलेज, इंजन पर भी दिया बड़ा अपडेट

First published on: Jul 31, 2026 11:51 AM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola