Pappu Yadav on Nitish Kumar PM Offer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुछ घंटे ही शेष हैं। समारोह में हिस्सा लेने के लिए कई बड़े नेता राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं। हालांकि बिहार की सियासत में मची उथल-पुथल शांत होने का नाम नहीं ले रही है। नीतीश कुमार को पीएम बनने का ऑफर मिलने वाला मामला सुर्खियों में है। इसी बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद बने नेता पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है।
जेडीयू नेता का दावा
दरअसल बीते कई दिनों से ना सिर्फ बिहार बल्कि देश की राजनीति में एक खबर जोरों पर हैं। जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का ऑफर दिया था। मगर नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन का साथ देते हुए मोदी सरकार का समर्थन करना सही समझा।
पप्पू यादव ने दिया बयान
बिहार के कई विपक्षी नेताओं ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं अब पप्पू यादव ने भी इन दावों पर सवाल खड़ा किया है। पप्पू यादव का कहना है कि मुझे नहीं पता कि नीतीश कुमार को किसने प्रधानमंत्री की कुर्सी ऑफर की थी। वो इसका सबूत क्यों नहीं दिखाते हैं? नीतीश कुमार अपनी राजनीति के आखिरी पड़ाव पर हैं। ऐसे में अगर उन्हें प्रधानमंत्री पद का ऑफर मिला था तो उन्हें ले लेना चाहिए था। वो बिहार के पहले प्रधानमंत्री बनते और उनका नाम हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो सकता था। अगर उन्हें ऐसा ऑफर मिला तो उन्होंने मना क्यों कर दिया?
अभी भी मान सकते हैं ऑफर- पप्पू यादव
पप्पू यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के पास अभी भी मौका है। अभी भी वो चाहें तो पीएम बनने का ऑफर मानकर बाजी पलट सकते हैं। प्रधानमंत्री बनकर नीतीश कुमार बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा दे सकते थे और साथ ही बिहार के विकास में अहम योगदान दे सकते थे।
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
41 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines