'पेपर लीक राजनीतिक का विषय नहीं, दोषियों को होगी कड़ी सजा', NDA की बैठक में PM मोदी का बयान

किरण रिजिजू के मुताबिक पीएम मोदी ने एनडीए की बैठक में नीट पेपर लीक मुद्दे पर भी चर्चा की. रिजिजू के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक राजनीतिक का विषय नहीं है, और दोषियों को कड़ी सजा होगी.

PM MODI.jpg (7)

नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की बैठक में बड़ी बात कही. संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की शुरुआत होने से ठीक पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की पार्टियों ने ‘मंगल मिलन’ बैठक की. एनडीए की इस बैठक में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर चर्चा की और सांसदों का मार्गदर्शन किया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया, ‘प्रधानमंत्री ने सभी को मार्गदर्शन दिया. यह बहुत ही सार्थक बैठक रही. प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की और अपना मार्गदर्शन दिया. उन्होंने बीते महीनों में देश ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उनका जिक्र किया.’

विज्ञापन

FTA से किसानों को होने वाले फायदे पर चर्चा


किरण रिजिजू ने आगे बताया, ‘विभिन्न देशों के साथ हुए FTA (मुक्त व्यापार समझौतों) के बारे में बताया. इन समझौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी, उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी देश के साथ किए जाने वाले एफटीए में किसानों का कल्याण सर्वोपरि रहेगा, ताकि ये समझौते किसानों और देश दोनों के हित में हों.’

विज्ञापन

किरण रिजिजू के मुताबिक पीएम मोदी ने एनडीए की बैठक में नीट पेपर लीक मुद्दे पर भी चर्चा की. रिजिजू के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक राजनीतिक का विषय नहीं है, और दोषियों को कड़ी सजा होगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का भरोसा जीतने के लिए काम करना होगा. पीएम ने नए निर्वाचित राज्यसभा सांसदों को शुभकामनाएं दी. एनडीए की इस बैठक में नितिन नवीन भी पहली बार शामिल हुए. पीएम मोदी ने पिछले महीने देश को मिली सफलताओं के बारे में बताया. इसके साथ ही कई देशों के साथ मुफ्त व्यापार समझौते पर भी जिक्र किया. NEET पर पीएम ने कहा कि जैसे ही पेपर लीक की खबर आई कार्यवाही की गई 13 लोग को जेल में डाला गया.

विज्ञापन

छात्रों का भविष्य खराब न हो इसलिए तुरंत दोबारा परीक्षा कराई गई. दोबारा पेपर लीक न हो इसके लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. पेपर लीक जिन लोगों ने किया है उनको सख्त सजा मिले इसके लिए अच्छे से अच्छा वकील साथ दे. पेपर लीक जहां-जहां होता है. देश में उनको सजा देने के लिए सब एकजुट हों और युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ