2 अगस्त को कश्मीर के 2 रूप देखने को मिले। कश्मीर में सुबह से ही ऑपरेशन अखल चलाकर सेना ने 1 आंतकवादी को मार गिराया। वहीं दूसरी तरफ बडगाम में कश्मीरों पंडितों ने 40 साल बाद अपना त्योहार मनाया। हां यह सुनकर हैरानी जरूर है लेकिन सच है कि बडगाम जिले में 40 साल बाद कोई हिंदू त्योहार मनाया गया। कश्मीरी पंडितों ने बडगाम में वसाक नाग प्राचीन मंदिर में स्थापना हुई और हवन कार्यक्रम हुआ। यह एक तरीके से घाटी में हिंदू समुदाय की वापसी भी मानी जा रही है। घाटी के मुस्लिमों ने भी खुशी जताई। इसके अलावा वह अपने परिवार के साथ इस त्योहार में शामिल भी हुए। समुदायों के ऐसे प्रयासों से जल्द ही जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रदेश बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुस्लिमों ने किया स्वागत
बडगाम के स्थानीय निवासी अशराज गनी ने कहा कि हमें इतनी खुशी है कि हम अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। यहां पंडितों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय भी खुश है। 40 साल बाद कोई त्यौहार मनाया जा रहा है। हमने भी उनका समर्थन किया और तहे दिल से उनका स्वागत करते हैं। गनी ने कहा कि हम चाहते हैं कि ये लोग यहीं रहें। इससे अमन चैन बढ़ेगा।
ऐसा मौका बार-बार आए
मंदिर में आईं श्रद्धालु शांति भट्ट ने कहा कि हमें वासुकी नाग की मूर्ति की स्थापना की बहुत खुशी है, जो आखिरकार शुरू हो गई है। मैं इसके लिए सभी का धन्यवाद करती हूं। ऐसा मौका बार बार आए। भट्ट ने बताया कि ये जमीन, धरती और हवा हमें कहीं और कहां ही मिलेगी। शांति ने स्थानीय लोगों का आभार माना। कहा कि मैं कक्षा 6 में पढ़ती थी, तभी यहां थी। आज यहां सभी बहुत सहयोगी हैं। हमें यहां कोई डर नहीं है।
जारी है सेना का ऑपरेशन
कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में देर रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद से सेना लगातार इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। रात भर आतंकियों ने गोलीबारी की। सेना भी उनका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सुरक्षा बलों ने अब तक 1 आतंकवादी को मार गिराया है। सर्च ऑपरेशन में
SOG, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की टुकड़ी शामिल है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
15 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines