Pakistanis Troll Zakir Naik: विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हैं। एक वायरल वीडियो में मुस्लिम लड़की के पूछे सवाल पर दिए उनके जवाब से पाकिस्तानी खफा हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नाइक के खिलाफ कई पोस्ट की गई। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सवाल करते हुए कहा क्या जाकिर का मतलब यह है कि कोई भी महिला, चाहे वह अविवाहित हो, तलाकशुदा हो या विधवा हो जो दोबारा शादी नहीं करना चाहती, वह सार्वजनिक वस्तु है?
लड़की ने बाल यौन शोषण पर किया था सवाल
आगे पोस्ट में कहा गया कि इसका क्या मतलब है? क्या वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कोई भी लड़की अपनी मर्जी से अविवाहित रहना पसंद करती है? इस व्यक्ति को धार्मिक विद्वान तो दूर, एक सभ्य व्यक्ति कैसे माना जा सकता है। ऐसा लगता है कि उनकी मानसिकता तालिबानी है। बता दें जाकिर नाइक पाकिस्तान में राजकीय दौरे पर आए हैं, यहां एक कार्यक्रम के दौरान एक लड़की ने उनसे पीडोफीलिया के बारे में पूछा था। पीडोफीलिया यानी बाल यौन शोषण पर उन्होंने जो जवाब दिया उससे पाकिस्तानी नाराज हैं और अपनी सरकार का नाहक को देश में बुलाने पर विरोध जता रहे हैं।
भाषणों पर पहले भी रहा है विवाद
बता दें जाकिर नाइक इससे पहले भी अपने भाषणों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। हालिया वीडियो में उन्होंने मुस्लिम लड़की के सवाल पर कहा कि उसका सवाल की गलत है। वह बोले की आपको अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा वे वीडियो में अविवाहित महिलाओं को सलाह देते दिख रहे हैं। बता दें फिलहाल जाकिर नाइक मलेशिया में रहता है, भारत में वह भगोड़ा घोषित है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाली भड़ास
नाइक की इस वीडिया पर पाकिस्तानियों का गुस्सा फूटा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने कहा नाइक को किसने आमंत्रित किया? कृपया अगली बार ऐसे अनपढ़ लोगों को आमंत्रित न करें। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह आदमी जाकिर नाइक न केवल धोखेबाज है बल्कि मूर्खता को एक नए स्तर पर ले जाता है… वह एक कलंक है।
ये भी पढ़ें: J-K में आर्टिकल 370 की होगी वापसी? नेशनल कॉन्फ्रेंस बनी सबसे बड़ी पार्टी, समझिए आगे की राजनीति
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
34 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
7 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines