पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड से मिलने लाहौर जा रही थी लड़की, जयपुर एयरपोर्ट पर CISF ने रोका तो हुआ बड़ा खुलासा
Edited By Bhola Sharma

लड़की से पूछताछ चल रही है।
Edited By Bhola Sharma

लड़की से पूछताछ चल रही है।
Jaipur Airport: सीमा हैदर और अंजू जैसा एक और मामला सामने आया है। शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर 16 साल की लड़की को सीआईएसएफ के जवानों ने रोक लिया। वह बिना वीजा और पासपोर्ट के अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जाना चाहती थी। लड़की सीकर के श्रीमाधोपुर की रहने वाली है। लड़की के साथ दो अन्य लड़के भी पकड़े गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।
यह पूरा मामला जयपुर एयरपोर्ट में शुक्रवार दोपहर दो बजे का है। एक लड़की दो लड़कों के साथ एयरपोर्ट पहुंची। उसने पाकिस्तान जाने का टिकट मांगा। पहले तो कर्मचारियों को यह मजाक लगा। बाद में लड़की ने बताया कि वह पाकिस्तानी है। उसका नाम गजल परवीन है। वह अपनी बुआ के साथ तीन साल पहले पाकिस्तान से भारत आई थी। इस समय वह श्रीमाधोपुर में रह रही थी। लेकिन बुआ से झगड़ा हो गया। वह अब पाकिस्तान जाना चाहती है।
डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि लड़की ने पहले झूठ बोला। उसने बताया कि वह लाहौर के पास इस्लामाबाद की रहने वाली है। उससे पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
जयपुर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिकपाल सिंह ने बताया कि हमने उन दो लोगों को भी पकड़ लिया है, जिन्होंने लड़की को बस अड्डे से एयरपोर्ट तक पहुंचाने में मदद की थी। लड़की ने बताया कि तीन साल पहले उसने फ्लाइट से भारत आई थी। लेकिन उसे कोई अंदाजा नहीं है कि वह अपनी बुआ के साथ बिना किसी दस्तावेज के देश में कैसे आ गईं?
पुलिस ने सीकर के श्रीमाधोपुर में जांच कराई तो गजल की झूठी कहानी की पोल खुल गई। गजल 12वीं पास है। उसका इंस्टाग्राम पर असलम लाहौरी नाम के एक लड़के से दोस्ती हुई थी। वह लाहौर का रहने वाला है। बाद में उससे प्यार हो गया। असलन ने ही उसे पाकिस्तान आने का तरीका बताया है। पुलिस का मानना है कि गजल का ब्रेन वॉश किया गया है। पुलिस के अलावा आईबी भी लड़की और उसके साथ पकड़े गए दोनों लड़कों से पूछताछ कर रही है।
हालिया घटना में भारत की रहने वाली अंजू पाकिस्तान गई और पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर भारत आई। दो बच्चों की 34 वर्षीय मां अंजू ने बीते मंगलवार को अपने 29 वर्षीय पाकिस्तानी फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी कर ली। वह नसरुल्लाह से मिलने के लिए 21 जुलाई को अमृतसर के पास वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से भारत से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत गई। दोनों 2019 से फेसबुक के जरिए संपर्क में थे।
अंजू पहले ईसाई धर्म अपना चुकी थी। उसका जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। 2007 में उसने अरविंद से शादी की थी, और वे तब से एक साथ रह रहे थे। अंजू 15 साल की बेटी और छह साल के बेटे को छोड़कर पाकिस्तान गई है।
एक अन्य घटना में चार बच्चों की पाकिस्तानी मां सीमा गुलाम हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई है। वह गौतमबुद्धनगर जिले के सचिन मीणा से पबजी गेम के जरिए संपर्क में आई थी। सीमा हैदर और सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस समय दोनों जमानत पर हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: