Pakistani Drones News: देश का दुश्मन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है. इधर दिन में भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कोई दुस्साहस न करने की चेतावनी दी, उधर रात को पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखा दिया. बीती रात जम्मू-कश्मीर से लगती भारत-पाक सीमा पर LOC के ऊपर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराए, जिन्हें भारतीय सेना के जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके खदेड़ दिया.
यह भी पढ़ें: ‘परमाणु बयानबाजी की हवा निकली, अब कोई भी हरकत हुई तो माकूल जवाब मिलेगा’, आर्मी चीफ का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
पाकिस्तान से चल रही DGMO स्तर की बातचीत
इंडियन आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने मीडिया को बताया था कि पाकिस्तान के साथ DGMO स्तर की बातचीत होती रहती है, जिसमें कई बार बॉर्डर पर ड्रोन मंडराने का मुद्दा उठाया गया था और साफ कहा गया कि यह मंजूर नहीं है. भारतीय सेना प्रमुख के द्वारा पाकिस्तान को युद्धविराम का उल्लंघन करने और सीमा पार से उकसावे के खिलाफ चेतावनी देने के कुछ घंटों बाद ही मंगलवार रात को जम्मू- कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास 2 ड्रोन देखे गए.
राजौरी के कई इलाकों में देखे गए पाक ड्रोन
सूत्रों के अनुसार, ड्रोन को नियंत्रण रेखा के पास राजौरी सेक्टर में देखा गया तो सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की. राजौरी सेक्टर के डुंगला-नाबला क्षेत्र के पास कई पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं, जिन्हें फायरिंग करके वापस भेज दिया गया. इसके अलावा राजौरी जिले के ठंडी कस्सी इलाके में भी एक ड्रोन देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया. सुरक्षाबलों ने राजौरी और पुंछ जिले में तलाशी अभियान भी चलाया.
यह भी पढ़ें: ‘नेतनयाहू को किडनैप कर मुकदमा चलाए अमेरिका…’ पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान
कठुआ में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज
LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की घटनाओं के बीच कठुआ जिले में बिलावर शहर के वन क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है. मंगलवार को सुबह सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच करीब 15 मिनट तक गोलीबारी हुई. अतिरिक्त बल मौके भी पर भेजे गए, लेकिन गोलीबारी बंद होने के बावजूद घेराबंदी जारी है. तलाशी अभियान बुधवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा.
दुश्मन देश की कोई हिमाकत बर्दाश्त नहीं
सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत ने नियंत्रण रेखा के पास देखें गए ड्रोन को लेकर पाकिस्तान को पहले से ही स्पष्ट चेतावनी दी हुई है और एक बार फिर जोर देकर कहता है कि पाकिस्तान की तरफ से कोई भी हरकत या दुस्साहस स्वीकार्य नहीं है. पहलगाम हमले के बाद पश्चिमी मोर्चे पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर को बेहद सटीकता से अंजाम दिया गया और यह अभी भी जारी है. आतंकवादी गतिविधियों में कमी आई है, लेकिन पाकिस्तान आतंकवाद को फिर से पनाह देने का काम कर रहा है.
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
1 hr ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
5 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines