देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने दिल्ली और हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों पर खुफिया कैमरे लगा रखे थे. जिनका सीधा एक्सेस पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के पास था. यानी देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर कौन आ रहा है और कौन जा रहा है. इसकी लाइव फीड सरहद पार दुश्मन देख रहे थे. पुलिस ने इस सिलसिले में फरीदाबाद से नौशाद अली उर्फ लालू को गिरफ्तार किया है. जो एक पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में इस नेटवर्क को चला रहा था. अब तक इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत कुल 22 लोगों को दबोचा जा चुका है. जिससे जासूसी की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है.
बिहार से फरीदाबाद तक फैला जाल
गिरफ्तार आरोपी नौशाद मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. जिसे विशेष रूप से कोलकाता से बुलाकर फरीदाबाद के नचौली गांव में पंचर की दुकान खुलवाई गई थी. पुलिस की जांच के अनुसार. यह दुकान सिर्फ एक दिखावा थी ताकि वह सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचकर जासूसी गतिविधियों को अंजाम दे सके. पूछताछ में पता चला है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोग रेलवे स्टेशनों और सैन्य ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए पाकिस्तान भेजते थे. हैरानी की बात यह है कि हर एक फोटो और वीडियो के बदले उन्हें 4 से 6 हजार रुपये तक मिलते थे. नौशाद के साथ मथुरा की एक महिला और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ में इस नेटवर्क की गहरी जड़ों का पता चल रहा है.
यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट का भव्य आगाज, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; शॉर्ट फिल्म के जरिए दुनिया देखेगी यूपी की उड़ान
50 सोलर कैमरों का खतरनाक प्लान
इस गिरोह की प्लानिंग कितनी खतरनाक थी. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे देश भर के संवेदनशील इलाकों में 50 सोलर कैमरे लगाने की तैयारी में थे. ये कैमरे बिजली की जरूरत के बिना धूप से चलते और लगातार डेटा पाकिस्तान भेजते रहते. पुलिस ने दिल्ली और सोनीपत में लगाए गए कुछ कैमरों को बरामद कर लिया है. जिन्हें अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. इन कैमरों के जरिए पाकिस्तान में बैठे आकाओं को स्टेशनों की पल-पल की जानकारी मिल रही थी. जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन कैमरों को इंस्टॉल करने में किन-किन लोगों ने मदद की और क्या रेलवे के अंदर का कोई कर्मचारी भी इस साजिश का हिस्सा था.
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी
गाजियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई ने देश के सुरक्षा तंत्र को हिलाकर रख दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ जासूसी तक सीमित नहीं है. बल्कि इसके पीछे किसी बड़ी आतंकी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल पुलिस इस गिरोह के बैंक खातों और व्हाट्सऐप चैट्स को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि फंड कहां से आ रहा था. बरामद किए गए डिजिटल साक्ष्यों से कई और लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है. इस जासूसी कांड ने यह साफ कर दिया है कि दुश्मन देश अब तकनीक का सहारा लेकर हमारे सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस की सतर्कता ने एक बड़े खतरे को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन जांच अभी जारी है.
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
5 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
10 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
10 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
13 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
13 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines