Citizenship Amendment Act: उत्तरी गोवा के डेमेलो वड्डो में रहने वाले शेन सेबस्टियन परेरा ने गोवा में सीएए के तहत नागरिकता हासिल की। पाकिस्तान के कराची में 4 अगस्त 1981 को जन्मे परेरा जन्म के कुछ समय बाद ही भारत आ गए थे। उन्हें भारत आए 43 हो गए थे। ऐसे में अब उन्हें नागरिकता मिल पाई है। उन्होंने यहीं पर अपनी शिक्षा पूरी की। 2012 में उन्होंने गोवा में भारतीय नागरिक ग्लोरिया फर्नांडिस से शादी कर ली।
नागरिकता मिलने के बाद परेरा ने कहा मैं खुश हूं कि मुझे अब भारतीय नागरिकता मिल गई है। मंगलवार को सचिवालय में परेरा को सीएम प्रमोद सावंत ने नागरिकता प्रमाण पत्र दिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार परेरा को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। वे भारत में रहते हुए भी हर साल अपना वीजा रिन्यू करवाते थे। 2019 में सीएए की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया।
ये भी पढ़ेंः Noida में लंबा जाम, DND पर लगी वाहनों की कतार; नोएडा पुलिस ने जारी की 4 दिन की ट्रैफिक एडवाइजरी
तीन महीने में मंजूर हुआ आवेदन
परेरा ने बताया कि उन्होंने यह आवेदन एक पाकिस्तानी नागरिक को जोसेफ परेरा को नागरिकता मिलने के बाद किया। उन्होंने बताया कि उनका आवेदन तीन महीने में ही मंजूर हो गया। वहीं सीएम प्रमोद सावंत ने बताया मैं शेन को बधाई देता हूं। वे कानून के तहत नागरिकता पाने वाले गोवा के दूसरे निवासी हैं। कई और आवेदन प्रक्रिया में हैं। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में फंसे हिंदुओं, ईसाइयों, जैनो, सिखों और बौद्धों को नागरिकता दिलाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ेंः नहीं चाहिए अमेरिकी मदद, अपने दम पर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगा Adani Group
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
11 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
31 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
38 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
54 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines