Pakistani Bahu Sadia Alvi/मोहित तलवार: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ सख्त हो गया है। भारत सरकार ने कई ऐसे फैसले ले लिए हैं जिससे पाकिस्तान की मुसीबत बढ़ गई है। भारत में रहे रहे पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है, पाकिस्तानी एंबेसी को खाली करवा दिया है। अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है और सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया है। ऐसे में जो पाकिस्तानी लोग भारत में रह रहे हैं उन्हें 48 घंटों में देश छोड़कर जाना होगा। इसी बीच एक पाकिस्तानी बहू की मुसीबत बढ़ गई हैं और उसने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
दिल्ली की सादिया की शादी कराची में हुई थी
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली सादिया अल्वी की शादी कराची में हुई थी। उसका पांच का बेटा अजान अल्वी है जिसके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है। इन दिन सादिया अल्वी भारत में है, दरअसल उसके भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तानी वीजा की अवधि समाप्त हो गई है। ऐसे में उसने भारतीय प्रशासन और आम जनता से मदद की अपील की है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले का तगड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, सर्वे से रद्द बुकिंग पर बड़ा खुलासा
पाकिस्तान लौटना चाहती है सादिया अल्वी
सादिया हाल ही में अपने छोटे बेटे अजान के साथ भारत आई थीं। उनका बेटा पाकिस्तानी नागरिक है और केवल पांच साल का है। सादिया अल्वी का कहना है कि मौजूदा हालातों के चलते वह पाकिस्तान लौटना चाहती हैं, लेकिन बच्चा अकेले अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि उनकी सास उनके साथ हैं, लेकिन वह भी आने-जाने में असमर्थ हैं। ऐसे में सादिया के लिए अकेले इस संकट से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। वह चाहती हैं कि भारतीय अधिकारी उन्हें यात्रा की अनुमति दें ताकि वह अपने बेटे के साथ पाकिस्तान लौट सकें।
परेशान है सादिया
सादिया ने कहा कि मैं दिल्ली से हूं, लेकिन मेरा बेटा पाकिस्तानी नागरिक है। मैं मौजूदा हालात से बहुत परेशान हूं। क्या आप लोग मेरी मदद कर सकते हैं? क्योंकि पांच साल का बच्चा अकेले यात्रा नहीं कर सकता। मेरे पास कोई अन्य परिवारिक सदस्य नहीं है जो मदद कर सके। कृपया मुझे यात्रा करने की अनुमति दें ताकि मैं अपने पाकिस्तान लौट सकूं।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बेटियों को खास तोहफा, कन्यादान की राशि हुई डबल
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
4 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
8 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines