पाकिस्तान ने दी भारत को एटम बम की धमकी, कहा-हमारा न्यूक्लियर स्टेटस खामोश रहने के लिए नहीं
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने फिर से भारत को गीदड़ भभकी दी है। पाकिस्तान की मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को एटम बम की धमकी दी। उन्होंने कहा है कि हमारा न्यूक्लियर स्टेटस खामोश के लिए नहीं है। उन्होंने भारत के साथ युद्ध करने की भी धमकी दी है।
पाकिस्तान की मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को दी एटम बम की धमकी
'हमारा न्यूक्लियर स्टेटस खामोश रहने के लिए नहीं': शाजिया मर्री #Pakistan #india pic.twitter.com/EZ9whEKUmO
— News24 (@news24tvchannel) December 17, 2022
शाजिया मर्री का बयान उस समय आया है जब भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के के आपत्तिजनक बयान का जोरदार रूप से विराध किया है। शाजिया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के भारत की धमकी दी है।
बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को “गुजरात का कसाई” कहने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ देशव्यापी विरोध शुरू किया। आज देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भुट्टो का पुतला जलाया।
दुनिया में सिर्फ 9 देश हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं। इनमें भारत का नाम भी शामिल है। भारत के पास जनवरी 2021 में 156 परमाणु हथियार थे, जो जनवरी 2022 में बढ़कर 160 हो गया है। रूस के पास सबसे ज्यादा 5977, अमेरिका के पास 5428 परमाणु हथियार हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: