पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेट किलिंग पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- जो वांटेड हैं वो भारत आ जाएं...

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान में आतंकियों की हो रही हत्याओं को लेकर वांटेड लोगों से भारत आ जाने के लिए कहा है।

arindam bagchi

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची

विज्ञापन

पाकिस्तान में आतंकवादियों की हालिया हत्याओं को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को प्रतिक्रिया आई है। मंत्रालय ने कहा है कि जो भारत के लिए मोस्ट वांटेड हैं वो यहां आ जाएं और कानूनी प्रक्रिया का सामना करें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम चाहेंगे कि लोग भारत में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों के लिए वांटेड हैं वो यहां आएं और हमारी कानूनी व्यवस्था का सामना करें। लेकिन, मैं उन घटनाओं पर टिप्पणी नहीं कर सकता जो पाकिस्तान में हो रही हैं।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले के मास्टरमाइंड हंजला अदनान की हाल ही में हत्या कर दी गई थी। अदनान को पाकिस्तान के कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों का शिकार बनाया था।

विज्ञापन

पन्नू की धमकी पर क्या बोले प्रवक्ता

खलिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की 13 दिसंबर या उससे पहले संसद पर हमले की धमकी को लेकर बागची ने कहा कि भारत हमेशा ऐसी धमकियों को गंभीरता से लेता है। उन्होंने कहा हालांकि हम ऐसी धमकियां देने वाले चरमपंथियों को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं।

विज्ञापन

बागची ने कहा कि हमने इस मामले को अमेरिका और कनाडा के अधिकारियों के सामने उठाया है। चरमपंथियों और आतंकियों की यह फितरत है कि उन्हें किसी मुद्दे पर मीडिया कवरेज मिले।

विज्ञापन

कतर के मामले को बताया संवेदनशील

इसके साथ ही उन्होंने कतर में आठ भारतीयों को दी गई मौत की सजा के खिलाफ दाखिल की गई अपील पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत इस मामले पर करीबी नजर बनाए हुए है और उन्हें सभी कानूनी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है। लेकिन हम जो कर सकते हैं वह करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ