ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह जम्मू-कश्मीर से लगी सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 59 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार 25-26 अप्रैल से गोलीबारी हो रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर तोप के गोले और मोर्टार दागे।
गोलीबारी के घर छोड़कर गए राजौरी के स्थानीय युवक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि आज हम हमारे घरों को लौटे हैं। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी के कारण हमारे घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। शैलेष कुमार नामक युवक ने बताया कि हम डर के कारण गांव छोड़कर चले गए थे। मेरे घर पर भी दो गोले गिरे हैं। पूरा गांव सुनसान हो गया था। वहीं कुछ लोग तो पशुओं को भी साथ लेकर गए।
सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के बाद सैकड़ों लोगों को अपने घरों को छोड़कर बंकरों में शरण लेनी पड़ी। इस गोलीबारी में पुंछ में स्थित एक गुरुद्वारे को भी भारी नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। हालांकि लोगों के घरों को निशाना बनाकर की जा रही गोलीबारी से स्थानीय लोग भयभीत हो गए हैं। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से दुश्मन पाकिस्तान की कई चौकियां भी नष्ट हुई है।
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पिछले कुछ समय से वह लगातार गोलीबारी कर रहा है। अब तक उसका निशाना भारतीय सेना की चौकियां थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने लोगों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: अजीत डोभाल ने PM मोदी से की मुलाकात, इन 7 मुद्दों पर हुई बात
पाकिस्तान दे रहा गीदड़भभकी
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है। वहीं कई घायल हुए हैं। इस एयरस्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं। वे सेना को फ्री हैंड देने और बदला लेने की बात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह ने विपक्ष को किया ब्रीफ, राहुल गांधी बोले- ‘हम सरकार के साथ’
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
26 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
35 mins agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines