पाकिस्तान में भारत की खूब तारीफ हुई, संसद में चुनाव प्रक्रिया की चर्चा छिड़ी; विपक्ष के नेता की स्पीच वायरल

Pakistan Praised Indian Election Procedure: पाकिस्तान की संसद में भारत की तारीफ हुई। भारतीय चुनाव प्रक्रिया की चर्चा छिड़ी। पाकिस्तान में विपक्ष के नेता और सांसद ने अपनी स्पीच में भारतीय चुनाव प्रक्रिया का हवाला दिया। उनकी स्पीच अब वायरल हो रही है।

Pakistan Parliament Opposition Party Leader Shibli Faraz

Pakistan Parliament Opposition Party Leader Shibli Faraz

Pakistan MP Praised Indian Election Procedure: पाकिस्तान की संसद में भारत की जमकर तारीफ हुई है। पाकिस्तान की सीनेट में विपक्ष के नेता और PTI के सांसद शिबली फराज ने अपनी स्पीच ने भारत की चुनावी प्रक्रिया का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हम भारत की तरह चुनाव क्यों नहीं करा सकते? भारत में करोड़ों लोगों ने वोट दिया। इतने पोलिंग स्टेशन बने।

विज्ञापन

EVM का इस्तेमाल हुआ, लेकिन किसी ने नहीं कहा कि चुनाव में धांधली हुई। फराज ने भारत का नाम लिए बगैर यह सारी बातें कहीं। हालांकि उन्होंने भारत को दुश्मन मुल्क भी कहा, लेकिन उन्होंने हमारी चुनाव प्रक्रिया की तारीफ की और भारत की तरह पाकिस्तान में चुनाव कराए जाने की बात की। इस तरह पाकिस्तान की संसद में भारत की चर्चा हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नाम लिए बिना चुनावी प्रक्रिया का जिक्र किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद और संसद में विपक्ष के नेता शिबली फराज ने भारतीय चुनाव प्रकिया की तारीफ के बहाने पाकिस्तान की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत ने इतना बड़े चुनाव करा दिए। बिना किसी गड़बड़ के करा दिए। बिना किसी धांधली के चुनाव निपट गए।

परिणाम आ गया, प्रधानमंत्री ने शपथ भी ले ली। सरकार ने काम भी शुरू कर दिया। भारत हमारा दुश्मन देश है, लेकिन मैं दुश्मन देश का उदाहरण नहीं दूंगा, लेकिन हाल ही में एक देश में आम चुनाव हुए हैं। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। हजारों पोलिंग बूथ बनाए गए। लोगों ने बड़े उत्साह के वोट डाला। EVM का इस्तेमाल हुआ और करीब एक महीना चुनावी प्रक्रिया चली।

विज्ञापन

पाकिस्तान के चुनाव में हई थी धांधली

बता दें कि पाकिस्तान में भारत से पहले 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव हुए थे। इस दौरान काफी हिंसात्मक घटनाएं हुईं। धांधली होने के वीडियो भी सामने आए। आखिर तक विवाद होता रहा। रिजल्ट आने से पहले साफ हो गया था कि देश में सरकार कौन बनाएगा? इमरान खान का नाम हर किसी की जुबान पर था, लेकिन पाकिस्तान की सेना ने इमरान को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। इमरान के नेताओं को जबरन हराया गया। इमरान को समर्थन देने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों के रिजल्ट में फेरबदल किया। काफी जद्दोजहद और विवादों के बीच पाकिस्तान में चुनाव परिणाम आए और शाहबाज शरीफ की सरकार बनी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ