Pakistan MP Syed Mustafa Speech Viral: पाकिस्तान के सांसद सैयद मुस्तफा कमाल की स्पीच काफी वायरल हो रही है। यह स्पीच उन्होंने पाकिस्तान की संसद में दी और अपनी बातों के जरिए भारत की तारीफ की। अपने देश और राज्य की सरकारें को आइना दिखाया।
सांसद कमाल मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) के सांसद हैं। उन्होंने अपनी स्पीच में भारत के चंद्रयान मिशन का जिक्र किया। गटर में गिर कर मर रहे पाकिस्तान के बच्चों, पाकिस्तान में स्कूलों की संख्या, शिक्षा के स्तर का भी जिक्र किया। पाकिस्तान और भारत की तुलना करते हुए अपनी सरकारों को आड़े हाथों लिया।
यह भी पढ़ें:‘कंगाल’ नहीं पाकिस्तान…Dubai Unlocked क्या? जिसने अंबानी-अडाणी, मुशर्रफ-जरदारी की प्रॉपर्टी का सच बताया
कराची के हालातों का स्पीच में जिक्र किया
पाकिस्तान के सांसद ने कहा कि दुनिया चांद पर पहुंच गई है। भारत का तिंरगा चांद पर लहरा रहा है। पाकिस्तान के बच्चे गटर में गिरकर जान गंवा रहे हैं। एक तरफ स्क्रीन पर खबर चल रही कि भारत का चंद्रयान मिशन सफल हो गया। दूसरी तरफ खबर चल रही कि कराची में गटर में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।
कराची में ताजे पानी की इतनी कमी है कि लोग बीमारियों से मर रहे हैं। पाकिस्तान की 2 बंदरगाह कराची में हैं। जैसे मुंबई भारत का गेटवे ऑफ इंडिया, उसी तरह कराची पाकिस्तान का गेटवे है, लेकिन हालात यह है कि पिछले 15 साल से कराची को ताजा पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है, क्योंकि माफिया का उस पर कब्जा है।
यह भी पढ़ें:स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हमलावर?
पाकिस्तान के ढाई करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जाते
सांसद कमाल ने अपनी स्पीच में एक रिपोर्ट का हवाल दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के 70 लाख बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित हैं। पूरे पाकिस्तान में ढाई करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। देश में सिर्फ 48 हजार स्कूल हैं। 11 हजार स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं जाता। यह रिपोर्ट हाल ही में सामने आई थी, लेकिन देश और राज्य की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पता नहीं इस रिपोर्ट को देखने के बाद उन्हें नींद कैसे आ गई? देश के विकास पर ध्यान नहीं है, भारत का मुकाबला कैसे करेंगे?
यह भी पढ़ें:वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजिट गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines