Pakistan Ceasefire After Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच का तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान के प्रति रवैया सख्त करते हुए कई बड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। मगर बेशर्म पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा और लगातार नौवें दिन यानी शनिवार को भी एलओसी पर नियमों का उल्लंघन करते हुए सीजफायर का नियम तोड़ गोलियां चलाईं। भारतीय सेना भी किसी से कम नहीं है उसने भी ईंट का जवाब पत्थर से दिया और जवाबी कार्रवाई की।
कब किया सीजफायर का उल्लंघन?
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से 3 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। यह लगातार नौवां दिन था जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने संयमित और सटीक प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। ऐसा नहीं है कि ये पहली बार है, पाकिस्तान ऐसी हरकतें अक्सर करता आया है। पहलगाम अटैक के बाद से तो ये हरकत रोजाना हो रही है।
यह भी पढ़ें: गोवा में जात्रा में भगदड़ मचने से चीख पुकार; 7 लोगों की गई जान, 30 से ज्यादा घायल
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान की घटिया हरकत पर भारत ने भी उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का सटीक और संयमित जवाब दिया है। सेना के अनुसार, उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
पहलगाम आतंकी हमले रिश्तों में आया तनाव
वैसे भी पाकिस्तान से भारत के रिश्ते पहले से ही कुछ अच्छे नहीं है। वहीं रही सही कसर 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम हमले के बाद पूरी हो गई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 हिंदू पर्यटकों की मौत हो गई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया है। इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की फिर फजीहत, जिसे बताया फाइटर प्लेन वो निकला वीडियो गेम
संबंधित खबरें
फ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
6 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines