भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी जुबानी जंग जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सिंगापुर में इन दिनों शांगरी-ला डायलॉग चल रहा है। जिसमें दुनिया के 40 देशों के रक्षा विशेषज्ञ और थिंक टैंक आपस में चर्चा कर रहे हैं। शांगरी-ला-डायलॉग में दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने एक-दूसरे को कड़ी चेतावनी दी है। दोनों देशों ने अपने एक्शन को सही ठहहराने के लिए शांगरी-ला के मंच का इस्तेमाल किया।
सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि भारत ने राजनीति रूप से जो कुछ किया है, उसने आतंकवाद के खिलाफ असहिष्णुता की नई लाल रेखा खींच दी है। हमारे ऑपरेशन से विरोधियों को सबक मिलेगा और उन्हें समझ में आएगा कि ये भारत की सहनशीलता की सीमा है। बता दें कि 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया था। जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थित टेरर कैंपों पर हवाई हमला किया था जिसमें 100 से अधिक आतंकी ढेर हुए थे।
विश्व समुदाय करें मध्यस्थता
वहीं पाकिस्तान से शांगरी-ला डायलॉग में हिस्सा लेने आए जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की मुख्य जड़ है। पाकिस्तान ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की। मिर्जा ने कहा कि अगर इसे नहीं सुलझाया गया तो विनाशकारी परिणाम सामने आएंगे। इतना ही नहीं मिर्जा ने मध्यस्थता के लिए कई देशों के नाम भी सुझाए जिसमें चीन, तुर्की, अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और यूएई के नाम शामिल हैं।
हमें सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हुआ- मिर्जा
पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के अध्यक्ष शमशाद मिर्जा ने कहा कि कश्मीर संकट दुनिया का एक बड़ा विवाद है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के लिए शांति जरूरी है। जनरल मिर्जा ने पाकिस्तान को आतंक से पीड़ित देश बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तो स्वयं आतंक से पीड़ित है। आतंकवाद के कारण हमें सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, हजारों लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ेंः नासिक कुंभ के अमृत स्नान की तारीखों का ऐलान, कब होगा शुरू? सीएम फडणवीस ने की अहम बैठक
पाकिस्तान की पोल खोल रहे 7 प्रतिनिधिमंडल
बता दें कि इस मामले में भारत किसी तीसरे पक्ष की मौजूदगी से इनकार करता रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने अमेरिका कई देशों को सख्त लहजे में कहा था कश्मीर विवाद पर हमें किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर पर वैश्विक समर्थन जुटाने और पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भारत के 7 प्रतिनिधिमंडल इन दिनों विश्व के दौरे पर हैं। जहां वे अलग-अलग देशों में जाकर पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Elon Musk के पिता के भारत दौरे का मकसद आया सामने, अयोध्या राम मंदिर के भी करेंगे दर्शन
संबंधित खबरें
घोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 mins agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
35 mins agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
1 hr agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
1 hr ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
2 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
3 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
3 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines