Delhi Car Blast: पाकिस्तान को भारत की शांति कभी रास नहीं आती है. जब भी भारत में कोई मुसीबत आती है तो पाकिस्तान अपने झूठे प्रोपेगेंडा चलाने से बाज नहीं आता है. कुछ ही ऐसा ही हुआ सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में. इस हमले के बाद पूरा देश दंग रह गया था. वहीं, अब एजेंसियां इस बात की तह तक जाने में लगी है कि आखिर ये हमला कैसे हुआ. इस बीच पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया यूजर्स इसे फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन साबित करने में जुटे हुए हैं. जिसका फैक्ट चैक PIB ने कर दिया है.
PIB ने किया पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश
PIB ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट सक्रिय हो गए हैं और दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट को एक झूठा अभियान बताकर गलत सूचना फैलाकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि ‘ये दावे झूठे और निराधार हैं. ऐसे संदेश कभी भी फॉरवर्ड न करें. सतर्क रहें, प्रोपेगैंडा को कामयाब न होने दें. अगर आपको विस्फोट के संबंध में कोई संदिग्ध संदेश मिले, तो उसे हमारे साथ साझा करें.’
NIA करेगी दिल्ली कार ब्लास्ट मामले की जांच
वहीं, अब दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच NIA को सौंप दी गई है. घटना के बाद पीएम मोदी ने साफ कहा कि ‘वारदात को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.’ मिली जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट मामले के तार यूपी और अन्य कई राज्यों से भी जुड़े हुए हैं.
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
4 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
50 mins agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
2 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
2 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
5 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines