नई दिल्ली: बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान उच्चायोग नई दिल्ली ने सिख तीर्थयात्रियों के लिए 2,856 वीजा जारी किए हैं, जो 9-18 अप्रैल 2023 तक पाकिस्तान में वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत से यात्रा करेंगे। तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब गुरुद्वारों का दौरा करेंगे।
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच धार्मिक स्थलों की यात्रा को लेकर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल का प्रावधान है। भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान जाते हैं। जबकि पाकिस्तानी तीर्थयात्री प्रोटोकॉल के तहत हर साल भारत आते हैं।
सलमान शरीफ ने दी मुबारकबाद
पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी सलमान शरीफ ने वीजा जारी होने पर तीर्थयात्रियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पवित्र धार्मिक स्थलों के संरक्षण और तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
586 तीर्थयात्रियों का वीजा कर दिया था रद्द
पिछले साल गुरु नानक जयंती के मौके पर पाकिस्तान के ननकाना साहिब के दर्शन के लिए 1496 सिख तीर्थ यात्रियों ने वीजा अप्लाई किया था। लेकिन इनमें से 586 का वीजा रद्द कर दिया गया था।
महज 910 को जाने की अनुमति मिली थी। इनका वीजा भी महज 10 दिनों के लिए मान्य था। कई सिखों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया था।
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
20 mins agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
1 hr ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
7 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
10 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines