(दीपक दुबे, दिल्ली)
कायर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है। पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी और CM मरियम नवाज शरीफ ने कहा है कि अल्लाह के फजल से पाकिस्तान के पास एटम बम है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज कहती हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। पाकिस्तान पर कोई भी हमला नहीं कर सकता।
आज इंडिया पाकिस्तान के बॉर्डर पर टेंशन है, एक खतरा मंडरा रहा है, लेकिन फिक्र करने की जरूरत नहीं है। अल्लाह ने पाकिस्तान की सेना को इतनी ताकत दी है कि वह दुश्मन के हर वार का मुकाबला कर सकती है। मैं आपको कहना चाहती हूं कि आज पाकिस्तान का कोई भी दुश्मन हमला करते वक्त 10 बार सोचेगा। इसकी वजह यह है कि अल्लाह के फजल से पाकिस्तान के पास आज एटम बम है।
पाकिस्तान के रेल मंत्री ने भी दी थी धमकी
बता दें कि पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को परमाणु बम से जवाब देने की धमकी दी थी। बिलावल भुट्टो, इमरान, रक्षा मंत्री ख्वाजा, सूचना मंत्री समेत कई मंत्री भारत को गीदड़ भभकियां दे रहे हैं। भारत को सिंधु जल संधि तोड़ने का खामियाजा भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
भारत के हमले का जवाब परमाणु बम अटैक करके देने की बात कह रहे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना भारत को डराने के लिए LOC पर पिछले 6 दिन से लगातार सीजफायर वॉयलेशन भी कर रही है, जैसे भारत इन हरकतों से डर जाएगा और पीछे हट जाएगा।
PM माेदी ने दिया तीनों सेनाओं को फ्री हैंड
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक मूड में हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने सिंधु जल सिंध तोड़ने का ऐलान कर दिया। पूरी तरह तोड़ने के लिए 3 स्तरीय प्लानिंग कर ली है। अटारी बॉर्डर को बंद करके पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए।
राजनयिकों की संख्या कम करके उन्हें भारत से निकल जाने को कह दिया। पाकिस्तानी नागरिकों को भी भारत से निकाल दिया। एयर स्पेस और बंदरगाहों को पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है। सेना के तीनों अंगों को फ्री हैंड देकर आतंकवाद को कुचलने का आदेश दे दिया है। इसके लिए समय, तारीख और तरीका तीनों खुद तय करेंगे।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines