जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए जवाबी अभियान को लेकर भारत का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के कई देशों का दौरा कर रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब कर रहा है। इसी क्रम में सांसद संजय झा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल मलेशिया में कार्यक्रम आयोजित करने वाला था, जिसे पाकिस्तान रद्द करवाना चाहता था। लेकिन उसकी यह साजिश नाकाम हो गई।
पाकिस्तान ने खेला “धर्म का कार्ड”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने मलेशियाई अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए धार्मिक अपील का सहारा लिया। मलेशिया में स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने मलेशियाई सरकार से भारत के प्रतिनिधिमंडल के सभी 10 कार्यक्रमों को रद्द करने की अपील की।
पाकिस्तान ने कहा, “हम एक इस्लामी देश हैं, आप भी एक इस्लामी देश हैं। भारत के प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम आयोजित करने से रोकें।” साथ ही, उसने कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में लंबित होने का हवाला भी दिया।
मलेशिया ने पाकिस्तान को किया दरकिनार
हालांकि, पाकिस्तान की कोई भी दलील काम नहीं आई। मलेशियाई सरकार ने पाकिस्तान की आपत्ति को खारिज कर दिया और सांसद संजय झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को सभी कार्यक्रमों की अनुमति दे दी।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और यात्रा का उद्देश्य
संजय झा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और इंडोनेशिया के दौर पर था और मलेशिया आखिरी पड़ाव था। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, बृज लाल, प्रदान बरुआ, हेमांग जोशी, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई-एम के जॉन ब्रिटास और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और राजदूत मोहन कुमार शामिल थे।
क्या बोले संजय झा?
जदयू सांसद संजय कुमार झा ने यात्रा के समापन पर IANS से बातचीत में कहा, “इस यात्रा से 4-5 महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। सबसे पहली बात यह कि पूरे देश ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर दुनिया को सख्त संदेश दिया। दूसरी बात, सभी देशों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और शहीदों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। तीसरी बात, भारत ने संयम और रणनीतिक स्पष्टता के साथ सिर्फ पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।”
यह भी पढ़ें : ‘जी7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का न जाना बड़ी कूटनीतिक चूक, जयराम का केंद्र पर तंज
उन्होंने आगे कहा, “हमने आग्रह किया कि FATF (वित्तीय कार्रवाई कार्य बल) को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने आतंक के खिलाफ वैश्विक मंचों पर एकजुट भारत की तस्वीर प्रस्तुत की है।”
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
52 mins agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
54 mins agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
4 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines