हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुंबई और दिल्ली पर बम गिराना चाहिए…', पाकिस्तान के एक्स हाई कमिश्नर अब्दुल बासित का भड़काऊ बयान

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित के भारत पर दिए गए बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता तो पाकिस्तान को मुंबई और दिल्ली पर बम गिराने चाहिए.

विज्ञापन
Credit: Social Media

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित का एक नया बयान चर्चा में आ गया है. अब्दुल बासित ने भारत को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है, जिसे भारत विरोधी और उकसाने वाला बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मान लो अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान को भारत को निशाना बनाना चाहिए. अब्दुल बासित ने कहा कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को भारत के मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों पर बम गिराने चाहिए. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई भारतीय एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने इस टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना बताया है.

ये भी पढ़ें: ISI के 9 जासूस गाजियाबाद से गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी शामिल; 7 राज्यों में आतंकी हमलों की साजिश नाकाम

भारत में 3 साल रहे राजदूत

अब्दुल बासित ने 3 साल भारत में बतौर पाकिस्तान हाई कमिश्नर काम किया है. वो दुनिया के कई देशों में पाकिस्तानी एम्बेसी में कई बड़े पदों पर तैनात रहे हैं. बासित मई 2012 से लेकर मार्च 2014 तक जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत रहे. जिसके बाद 2014 में भारत में उनकी एंट्री हुई. अपने 3 साल के करियर में वो दिल्ली-मुंबई जैसे कई बड़े शहरों में घूमे, जहां वो आज बम गिराने के सपने देख रहे हैं. अब्दुल बासित पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. जब वो भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त थे, तब भी उन्होंने कई बार कश्मीर मुद्दे और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर कड़े बयान दिए थे.

विज्ञापन

क्या हो सकता है असर?

अब्दुल बासित का ताजा बयान ऐसे समय पर आया है जब दोनों देशों के रिश्तों में पहले से ही तनाव बना हुआ है. सीमा पर गतिविधियों और कूटनीतिक बयानबाजी के कारण माहौल संवेदनशील है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के बयान हालात को और बिगाड़ सकते हैं. वहीं भारत की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुद्दे पर नजर रखी जा रही है. गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध लंबे समय से कई मुद्दों के कारण तनावपूर्ण रहे हैं, जिनमें कश्मीर प्रमुख है. ऐसे में किसी भी पक्ष से दिया गया बयान दोनों देशों के बीच माहौल को प्रभावित कर सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘हवाई हमले में भारत के ड्रोन…’, पाकिस्तान के आरोपों पर अफगान नेता का पलटवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola