Pakistan Cricketer Danish Kaneria Vs Uttar Pradesh Former Minister Yasar Shah : पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया और और यूपी में मंत्री रहे समाजवादी पार्टी नेता यासर शाह शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए। विवाद दानिश की एक पोस्ट से शुरू हुआ। क्रिकेटर ने पोस्ट किया कि शाहिद अफरीदी ने टीवी इसलिए तोड़ दिया, क्योंकि उनकी बेटी पूजा कर रही थी। सोचिए वह मेरे साथ क्या सलूक करते होंगे। इस पर यासर शाह ने जवाब दिया कि तुम बच गए, क्योंकि तुमने उसकी बेटी की तरह उसे अब्बू नहीं कहा।
यह विवाद इस कदर बढ़ा कि दानिश कनेरिया फिर पोस्ट लिखी। जिसमें कहा कि मैं बच गया, क्योंकि मेरे पास भगवान श्रीराम का आशीर्वाद है। आप अपना ख्याल रखना, क्योंकि यूपी में आपके अब्बू योगी आदित्यनाथ हैं।
https://twitter.com/DanishKaneria61/status/1717894559546417191
अफरीदी का वीडियो किया पोस्ट
दरअसल, दानिश कनेरिया हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने अक्सर अपने कुछ साथियों पर उन्हें इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कनेरिया ने शाहिद अफरीदी पर भी उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए कहने का आरोप लगाया।
उन्होंने अफरीदी का एक यूट्यूब वीडियो अपलोड करके एक ट्वीट साझा किया, जिसमें वह एक समाचार चैनल पर टीवी तोड़ने के बारे में बोल रहे थे। जब उन्होंने अपनी बेटी को एक भारतीय धारावाहिक देखते समय आरती करते देखा था। कनेरिया ने पूछा कि क्या यह अफरीदी का उनकी बेटी के प्रति व्यवहार था, जिसने सिर्फ आरती करने की नकल की थी।
आजीवन क्रिकेट खेलने पर लगा था बैन
दानिश कनेरिया पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन क्रिकेट खेलने से बैन लगाया था। दानिश कई बार इसके खिलाफ आवाज मुखर कर चुके हैं। इसके अलावा दानिश कनेरिया ने कई बार आरोप लगाया कि उनके साथ ड्रेसिंग रूम में अछूतों जैसा व्यवहार किया जाता था।
यह भी पढ़ें: कतर में एक भी पूर्व नौसैनिक की नहीं जाएगी जान; BJP भी तलाश रही कानूनी विकल्प
संबंधित खबरें
टोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
7 hrs agoLIVE: युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड, रैली में नहीं लिया था हिस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines