अनिल चौधरी, अलीगढ़
Uttar Pradesh News: भारतीय युवक को पाकिस्तानी युवती से प्यार करना एक युवक को भारी पड़ गया। पाकिस्तान की कोर्ट ने युवक को सजा सुनाई है। कोर्ट ने युवक को 1 साल कैद की सजा और 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी अधिवक्ता ने बिना फीस लिए बादल की तरफ से केस लड़ा है।
सोशल मीडिया के जरिए पाक की सना से हुआ प्यार
अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के गांव नगला खिटकारी का रहने वाले बादल बाबू को सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन निवासी सना रानी से प्यार हो गया। वह उससे मिलने पाकिस्तान पहुंच गया। 27 दिसंबर 2024 को उसे वहां की पुलिस ने पकड़ लिया और जेल में डाल दिया। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के वकील फियाज रामे ने बादल के पिता कृपाल सिंह से संपर्क किया। बादल के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फियाज रामे ने बिना फीस के बादल का मुकदमा लड़ा।
4 महीने की सजा काट चुका है बादल
10 जनवरी 2025 को फियाज रामे ने इस मामले की पैरवी शुरू की। पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद उन्होंने मुकदमे में बादल बाबू का पक्ष रखना शुरू किया। पाकिस्तान से फियाज रामे ने कृपाल सिंह को फोन पर बताया कि उनके बेटे को पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन की जिला अदालत ने 1 साल कारावास और 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस सजा में से चार महीने बादल बाबू जेल में काट चुका है।
ऊपरी अदालत में करेंगे अपील
फियाज रामे ने बताया कि बादल बाबू को मिली सजा के खिलाफ वह ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। प्रयास करेंगे कि एक साल जेल की सजा में भी उसे कुछ कम सजा मिले ताकि वह बरी हो सके। जल्द से जल्द अपने घर लौट सके। परिजनों को इंतजार है कि कब उनका बेटा जेल से छूटकर भारत आए। परिजनों ने बिना फीस के केस लड़ रहे पाकिस्तानी अधिवक्ता फियाज रामे को शुक्रिया अदा किया है।
पाकिस्तान ने नहीं माना जासूस
फियाज रामे ने बताया कि सुनवाई के दौरान 17 अप्रैल को सना रानी को भी अदालत में पेश किया गया था। उससे पूछा गया कि बादल बाबू से कब, कैसे और कितने दिनों से संपर्क में हैं। उस वक्त बादल बाबू और सना रानी ने एक दूसरे को देखा जरूर लेकिन कोई बात नहीं हुई। पुलिस की चार्जशीट में बादल बाबू से मिली फेसबुक चैट के जरिए अदालत ने उसे जासूस नहीं माना, बस गलत तरीके से सीमा पार करने के जुर्म में यह सजा दी है।
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश बनेगा..., जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक लगने पर बोले अभिजीत दीपके
17 mins ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
26 mins ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
42 mins ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
2 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
6 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू, बाराखंभा रोड तक पैदल जाएंगे सांसद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines