जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। आतंकी हमले के बाद भारत ने कूटनीतिक और राजनयिक स्तर पर कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनसे पाकिस्तान डरा हुआ है। इस बीच भारत की तरफ से संभावित हमले के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान ने परमाणु बम की गीदड़भभकी देने के साथ-साथ मिसाइल परीक्षण शुरू कर दिया है। आतंक को पनाह देने वाले इस पड़ोसी मुल्क ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार मध्यम रेंज की मिसाइल के सफल परीक्षण की बात कही है। पाकिस्तान ने सोमवार को इंडस अभ्यास के तहत 120 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली फतह श्रृंखला की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया है। इससे पहले शनिवार को 450 किलोमीटर रेंज वाले ‘अब्दाली’ बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। आइए जानते हैं पाकिस्तान की इन मिसाइलों की क्या है क्षमता और भारत के सामने कितना है कारगर।
क्या है फतह मिसाइल की क्षमता?
- पाकिस्तानी मिसाइल फतह की बात करें तो यह कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल है।
- यह ठोस ईंधन आधारित मिसाइल है, जिसकी वजह से इसकी लॉन्चिंग में कम समय लगता है।
- यह पारंपरिक और गैर-पारंपरिक (न्यूक्लियर) हथियारों को ले जाने में सक्षम मानी जाती है।
- पाकिस्तान का दावा है कि इसमें आधुनिक नेविगेशन प्रणाली लगी है, जो इसे ज्यादा सटीक बनाती है।
- इस मिसाइल की मारक क्षमता सिर्फ 120 किलोमीटर है।
- पाकिस्तान ने यह कदम ‘इंडस एक्सरसाइज’ के तहत उठाया है।
- यह मिसाइल खासकर शॉर्ट-रेंज, हाई-प्रिसीजन अटैक के लिए डिजाइन की गई है। फतह मिसाइल पाकिस्तान द्वारा विकसित की गई एक टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली है, जिसे हाल के वर्षों में बनाया गया है।
- फतह-1 को एलओसी या इंटरनेशनल बॉर्डर के पास तैनात भारतीय टुकड़ियों को टारगेट करने के लिए विकसित किया गया है।
क्या है अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज और ताकत ?
- फतह से पहले पाकिस्तान ने 3 अप्रैल को अब्दाली मिसाइल (जो हत्व-2 के नाम से भी जानी जाती है) का परीक्षण किया था, यह एक सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल है।
- यह सतह से सतह तक मार करने वाली एक मिसाइल है। पाकिस्तान दावा कर रहा है कि इस मिसाइल की रेंज 450 किलोमीटर है, लेकिन यह न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम नहीं है।
- इसको पाकिस्तान के अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग ने बनाया है। आधुनिक नैविगेशन सिस्टम से लैस यह मिसाइल सटीक निशाना लगाने में सक्षम बताई जा रही है।
- यह मिसाइल उच्च क्षमता वाले विस्फोटकों और पारंपरिक वॉरहेड को लॉन्च कर सकती है। यह मिसाइल 250 से 450 किलोग्राम तक के पेलोड को एक बार में ले जा सकती है। इसे छोटी दूरी तक मार करने वाली यानी शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की श्रेणी में रखा गया है।
भारतीय मिसाइलों के आगे कहां ठहरती है पाकिस्तान बैलिस्टिक मिसाइल?
ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग के अनुसार, सैन्य शक्ति और हथियार प्रणाली के मामले में दुनिया के 145 देशों में भारत चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर है। मिलिट्री वॉच मैगजीन के अनुसार, भारत टियर 2 मिलिट्री पावर वाले देश में आता है, जबकि पाकिस्तान टियर 3 मिलिट्री पावर में शामिल है। जहां तक भारत के मिसाइल शस्त्रागार की बात है तो यह ने केवल विशाल है बल्कि तकनीकी रूप से इतना उन्नत है कि पाकिस्तान के किसी भी हमले को चंद सेकंड में ध्वस्त कर सकता है। हालांकि, यहां हम सिर्फ उन मिसाइलों की बात करेंगे, जो पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट की गई फतह और अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल को पूरी तरह टक्कर देती हो।
भारत की मिसाइलें
पृथ्वी मिसाइल को सतह से सतह पर मार करने की क्षमता वाली शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (एसआरबीएम) के तौर पर विकसित किया गया है। यह पहली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे भारत में विकसित करने के साथ सेवा में शामिल किया गया है। अब तक इसके 3 वर्जन बन चुके हैं और सबसे आधुनिक प्रारूप को नौसेना के लिए बनाया गया है। यह सबसे ताकतवर है। इस वर्जन को 750 किलोमीटर की रेंज तक लॉन्च किया जा सकता है।
पृथ्वी-II: इस मिसाइल की रेंज 250 किमी है। इसकी खासियत ये है कि यह शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल सटीक निशाने के लिए जानी जाती है। फतह-1 की तुलना में यह दोगुनी दूरी तक मार कर सकती है। यह परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। इसके आगे पाकिस्तान की फतह मिसाइलें कहीं नहीं टिकती हैं।
प्रलय मिसाइल: भारत की प्रलय मिसाइलें शॉर्ट रेंज में तबाही मचाने की क्षमता रखती हैं। डीआरडीओ की तरफ से 2015 से विकसित की गईं इन मिसाइलों को 26 जनवरी 2025 की गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित किया गया था।
ब्रह्मोस: ब्रह्मोस मिसाइल 400-800 किमी रेंज वाली है। इसके नए संस्करणों में 1,500 किमी तक की रेंज शामिल है। यह दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल में से एक है, जो जमीन, समुद्र और हवा से लॉन्च हो सकती है। फतह की तुलना में यह मिसाइल पाकिस्तान के किसी भी कोने को पलक झपकते तबाह कर सकती है। सटीकता और गति में इसका कोई जवाब नहीं। साथ ही दुश्मन के रडार को चकमा देने में माहिर है।
अग्नि-1: यह भारत के पास सतह से सतह पर छोटी दूरी तक मार करने वाली एक खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल है। यह मिसाइल कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके जरिए पूरे पाकिस्तान को निशाना बनाया जा सकता है। इसे सड़क और रेल मार्ग के किसी भी वाहन के जरिए लॉन्च किया जा सकता है।
अग्नि-V: इस मिसाइल की रेंज 5,000 किमी से ज्यादा है। इसकी खासियत की बात करें तो यह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) न केवल पाकिस्तान बल्कि एशिया और यूरोप के बड़े हिस्से को अपने निशाने पर ले सकती है। यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस, जो कई लक्ष्यों को एक साथ नष्ट कर सकती है।
इसके साथ ही पाकिस्तान के फतह मिसाइल के मुकाबले भारत के पास पिनाका एमके-2 (120 किलोमीटर रेंज) जैसी मिसाइल भी है। फतह को लेकर पाकिस्तान कई तरह के दावे जरूर कर रहा है, लेकिन इसकी सीमित रेंज और टैक्टिकल नेचर इसे सिर्फ सीमावर्ती टकरावों तक सीमित रखती है। इसलिए भारत को इस मिसाइल से कोई खतरा नहीं है।
भारत के सख्त कदम से तिलमिलाया हुआ है पाकिस्तान
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है। इतना ही नहीं भारत ने चिनाब नदी का पानी भी रोक दिया है। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर कर दिया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही पाकिस्तान से आने वाले डाक-पार्सल पर भी रोक लगा दी गई है। भारत ने पाकिस्तान का झंडा लगे जहाजों को भी भारत के बंदरगाहों पर रुकने से प्रतिबंधित कर दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बुरी तरह से घबरा गया है और उसने युद्ध की धमकी दी है। पाकिस्तान की सेना बीते कुछ दिनों से लगातार सीमा पर गोलीबारी कर अपनी खीझ मिटाने की कोशिश कर रही है।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
13 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
44 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines