ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने पहली बार LoC पर भारी गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. शुक्रवार रात करीब 11 बजे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के तरकुंडी सेक्टर में LoC पर सीमा पार से फायरिंग हुई. गोलीबारी होते ही भारतीय सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग की. पहले भारतीय सेना ने पाक सेना की हरकत को उकसावे की कार्रवाई समझा. लेकिन जब भारी गोलीबारी होने लगी तो भारतीय सेना ने भी पलटवार करते हुए फायरिंग की. इसके बाद देररात रुक-रुक कर पाक सेना गोलीबारी करती रही, भारत जवाब देता रहा.
POK के हालातों से ध्यान भटकाने का प्रयास
भारतीय सैन्य अधिकारियों के अनुसार, आजकल पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में तनाव है पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं पूरी दुनिया की नजर POK के हालातों पर है, लेकिन मुद्दे से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए भारतीय सीमा पर फायरिंग जैसी नापाक हरकतें कर रहा है. भारतीय सेना बॉर्ड पर हालातों पर नजर रखे हुए है. क्योंकि सीमा पर फायरिंग की आड़ में आतंकी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं. देश में बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इसी आशंका के चलते LoC पर गश्ती और चौकसी बढ़ा दी गई है.
इलाके में हाई अलर्ट और सर्च ऑपरेशन शुरू
बता दें कि शनिवार सुबह सेना के जवानों ने तारकुंडी और उसके आस-पास के इलाकों की घेराबंदी की. साथ ही सर्च ऑपरेशन चलाकर कोना-कोना खंगाला, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रात के अंधेरे में और गोलीबारी का फायदा उठाकर किसी तरह घुसपैठ तो भारत में नहीं हुई, पूरे राजौरी और LoC के आस-पास वाले इलाके में जवानों की बड़ी टुकड़ी तैनात कर दी गई है. बम और डॉग स्कवायड के साथ तलाशी ली गई, लेकिन सर्च में भी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. गृह मंत्रालय और सेना के आला अधिकारियों ने LoC पर गश्त और टाइट करने के आदेश दिए हैं.
LoC के पास अवैध मस्जिद और मदरसे हटाए
बता दें कि राजस्थान में बीते दिनों जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में ऑपरेशन क्लीन चलाया गया था. इसके तहत सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिदों और मदरसों को हटा दिया गया था. यह कार्रवाई जैसलमेर जिले के नाचना, तनोट और शाहगढ़ इलाकों में मीरपुर, हिंदोलों की ढाणी, अहमदपुरा और धानाना जैसे गांवों में की गई राजस्व विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में JCB चलाई गई थी. जिन गांवों या ढाणियों में ऑपरेशन क्लीन चलाया गया है, वे अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर करीब 50 किलोमीटर के दायरे में आते हैं.
संबंधित खबरें
दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
18 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
59 mins agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines