पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से नियंत्रण रेखा पर कई भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की, जिसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। यह गोलीबारी 1-2 मई 2025 की रात के दौरान की गई। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों के सामने Loc के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। इस गोलीबारी का भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाब दिया। आपको बता दें कि यह गोलीबारी का लगातार 5वां दिन था।
बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। तभी से भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच समय-समय पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पाकिस्तान लगातार सीजफायर वायलेशन कर रहा है। इसी बीच पाकिस्तानी सेना ने 1-2 मई 2025 की रात को कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर के इलाकों में गोलीबारी की। इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान एयर स्पेस बंद होने से भारत पर क्या असर? एयर इंडिया को कितने नुकसान का डर
पहले भी हो चुकी है फायरिंग
सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। इसके बाद भारतीय सेना ने 26-27 अप्रैल की रात को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का जवाब दिया था। इस दौरान टुटमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने के इलाकों को निशाना बनाया गया था। वहीं, 28-29 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी की गई, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने अपनी तरफ से जवाबी गोलीबारी की थी। आपको बता दें कि सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में सभी सुरक्षा बलों को कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बढ़ गई हलचल! एक महीने के लिए 4 घंटे तक बंद किया 2 बड़े शहरों का एयरस्पेस
संबंधित खबरें
'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
27 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
54 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines