जम्मू सीमा पर Pak रेंजर्स की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद, पाक ने फिर तोड़ी 'सीमा'

Ceasefire in Jammu-Kashmir: जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा 24 दिनों में यह तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है और 25 फरवरी, 2021 को दोनों पक्षों द्वारा युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से यह छठी घटना है।

Ceasefire, Jammu-Kashmir, Pak Rangers, BSF, Indian Army, Indian Force, Hindi News, Ceasefire in Jammu-Kashmir, Border

Ceasefire in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सांभा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों की अकारण गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना 8-9 नवंबर की मध्यरात्रि को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की है।

इस घटना को लेकर बीएसएफ ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 8/9 नवंबर की रात के दौरान, पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अकारण गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया है। इस दौरान एक बीएसएफ जवान को गोली लगी और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

Ceasefire in Jammu-Kashmir

इलाज के दौरान मौत

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. लखविंदर सिंह ने बताया कि बीएसएफ का एक जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गया और इलाज के लिए रात करीब 1 बजे केंद्र में लाया गया, बाद में उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस गोलीबारी की घटना के बाद रामगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्हें बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

24 दिनों में तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन

जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा 24 दिनों में यह तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है और 25 फरवरी, 2021 को दोनों पक्षों द्वारा युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद से यह छठी घटना है। इससे पहले 28 अक्टूबर को, पाकिस्तान रेंजर्स ने लगभग सात घंटे तक भारी गोलाबारी की थी, जिसमें बीएसएफ के दो जवान और एक महिला घायल हो गई थी। वहीं, 17 अक्टूबर को अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। पुलिस ने कहा कि मारा गया आतंकवादी द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का था, जिसको लेकर पुलिस का दावा है कि यह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक छाया समूह है।

https://www.youtube.com/watch?v=6nO8v-qaJmY

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ