पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है। मुनीर ने कहा कि यदि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को खतरा हुआ तो उसका असर आधी दुनिया को तबाह कर देगा। इसके अलावा कहा कि भारत सिंधु नदी पर बांध बनाता है तो पाकिस्तान 10 मिसाइलों से उसे नष्ट कर देगा।
मुनीर ने बैखलाकर कहा कि कहा कि सिंधु नदी भारत की निजी संपत्ति नहीं है और पाकिस्तान के पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है। पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर 10 अगस्त को यूएस आर्मी के कमांडिंग जनरल माइकल एरिक कुरिला के फेयरवेल में शामिल होने अमेरिका गए हैं। मुनीर ने भारत के खिलाफ वहीं बयान दिया है।
लगातार दो दिनों के बयान से बौखलाए मुनीर
9 अगस्त को बेंगलुरु में 16वें वार्षिक एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे व्याख्यान में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 विमान तबाह किए गए हैं। वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के सबूत भी दिखाए थे।
10 अगस्त को सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आईआईटी मद्रास में ऑपरेशन सिंदूर में सेना को फ्री हैंड होने की बात कही। द्विवेदी ने पाक चेतावनी देते हुए कहा था कि जिस युद्ध की हम कल्पना कर रहे हैं, वह जल्द हो सकता है। इससे बाद पाक सेना अध्यक्ष की बौखलाहट सामने आई है।
यह भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर में पाक के 5 विमान तबाह’, वायु सेना प्रमुख का बड़ा बयान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद 2 बार अमेरिका गए मुनीर
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक सेना अध्यक्ष असीम मुनीर दो बार आधिकारिक रूप से अमेरिका जा चुके हैं। 10 अगस्त को मुनीर ने अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) कमांडर जनरल माइकल ई. कुरिल्ला के फेयरवेल में शामिल होने गए। यहां मुनीर ने शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेताओं से मुलाकात की है। आसिम मुनीर ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन से भी मुलाकात की और पाक आने का न्योता भी दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद मुनीर को अमेरिका में डिनर के लिए बुलाया गया था।
यह भी पढ़ें: ‘उन्हें लगता है सबके बॉस तो हम हैं’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने Trump पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines