अमेरिका से घूमने आए बितान अधिकारी कौन? जिनकी आतंकी हमले में गई जान

पहलगाम में आतंकी हमले में कई लोगों की मौत हो गई। इस हमले में ज्यादातर ऐसे लोगों की मौत हुई, जो केवल यहां पर घूमने के लिए आए थे। इन्हीं में से एक 40 साल के बितान अधिकारी भी थे, जो अमेरिका से भारत आए हुए थे।

Terror Attack Kolkata

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की देश के साथ-साथ दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इसके लिए कई देशों के बड़े नेताओं ने ट्वीट करके दुख जताया। इस हमले में एक ही परिवार के कई सदस्यों की भी मौत हुई है। इसमें TCS तकनीशियन बितान अधिकारी का भी नाम शामिल है। कोलकाता में स्थित अपने घर आने वाले बितान अब कभी भी वापस अपने काम पर नहीं लौट सकेंगे, क्योंकि वह भी आतंकी हमले में मारे गए लोगों में शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में वह अमेरिका से भारत आए थे। पिछले  हफ्ते ही वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पहलगाम गए थे। उनके लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पोस्ट किया है।

विज्ञापन

कौन हैं बितान अधिकारी?

बितान अधिकारी, जो मूल रूप से भारतीय हैं, लेकिन फ्लोरिडा में टीसीएस तकनीशियन के तौर पर काम करते हैं। वह 8 अप्रैल को अपनी पत्नी सोहिनी और अपने 3 साल के बेटे के साथ कोलकाता स्थित अपने घर आए थे। इसके बाद वह परिवार के साथ घूमने के लिए पिछले हफ्ते ही कश्मीर गए थे। गुरुवार को वह कोलकाता लौटने वाले थे, लेकिन कल दोपहर बितान को पहलगाम में आतंकवादियों ने गोली मार दी। इस हमले में उनकी पत्नी और बेटा सुरक्षित हैं, जिन्हें सरकार घर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम ने की बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बितान की पत्नी से फोन पर बात की। उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके लिए काम कर रही है। इसके लिए सीएम ने एक्स पर पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘आज जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘पीड़ितों में से एक बितान अधिकारी पश्चिम बंगाल से हैं। मैंने उनकी पत्नी से फोन पर बात की है। मैंने उन्हें यह भरोसा भी दिलाया है कि हमारी सरकार उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता स्थित उनके घर वापस लाने के लिए सभी कदम उठा रही है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ