जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई है। कश्मीर घाटी में भारतीय सेना की ओर से आतंकियों का सफाया किया जा रहा है। दोनों देशों में बढ़ रहे तनाव के बीच कश्मीरियों को अपने खुफिया ठिकाने याद आ रहे हैं। बॉर्डर पर गोलीबारी हो या युद्ध, इस दौरान कश्मीर लोग अपना घर छोड़कर सेफ हाउस में रहते हैं। इसे लेकर वीडियो सामने आया है।
भारत सरकार की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए बंकर बनाए गए हैं, जहां नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित गांवों के लोग छिपते हैं। भारत-पाकिस्तान टेंशन को लेकर लोगों ने बंकरों की साफ-सफाई शुरू कर दी है। अगर कोई गोलीबारी होती तो लोग इन बंकरों में आकर छिप जाते हैं।
लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं बंकर
करमारा गांव के एक व्यक्ति ने पुंछ में कहा कि सरकार ने बंकर बनाए हैं। पहले हम गोलीबारी के दौरान बंकरों में रहते थे। पहलगाम की घटना से हम दुखी हैं। हम अपनी सेना और प्रशासन के साथ हैं। यह सीमावर्ती क्षेत्र है, इसलिए पहले इस क्षेत्र में गोलीबारी की घटनाएं होती थीं। हमने अपने बंकर साफ कर लिए हैं और किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में यहां आ सकते हैं।
‘घाटी में डर का माहौल, इसलिए बंकरों की हो रही सफाई’
इसी गांव के अन्य व्यक्ति ने पुंछ में कहा कि लोग बंकरों को भूल गए थे। अब बंकरों की फिर से सफाई की जा रही है। घाटी में डर का माहौल है, लेकिन हमें उम्मीद है कि घाटी में सद्भाव कायम रहेगा।
संबंधित खबरें
CJP प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, प्लेन में घुसकर सौरव दास और आशुतोष रांका को भी किया डिटेन
4 mins agoCJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
1 hr agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 hr ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
1 hr agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
2 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 hrs ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
3 hrs agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके एयरपोर्ट पर लैंड
4 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines