जम्मू कश्मीर के कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। सिंधु जल समझौता सस्पेंड करने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ वाटर स्ट्राइक की। भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से पाकिस्तान की ओर से जाने वाले पानी को रोक दिया। अब झेलम नदी के जल प्रवाह को रोकने की प्लानिंग पर काम चल रहा है।
साल 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता हुआ था। इसके तहत भारत को रावी, ब्यास और सतजुल नदियों का पानी मिलेगा और पाकिस्तान को सिंधु, चिनाब, झेलम नदियों का पानी मिलेगा। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया। जानकारी मिली है कि इसी के तहत बगलिहार बांध के जरिए पाकिस्तान की ओर से जाने वाले चिनाब नदी के जल प्रवाह को रोक दिया गया है।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत के साथ आया रूस! शिमला समझौते पर कही ये बड़ी बात
भारत ने कैसे रोका पाकिस्तान का पानी?
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि जम्मू के रामबन में बगलिहार और उत्तरी कश्मीर में किशनगंगा हाइड्रो पावर डैम स्थित है, जिससे भारत की ओर से पानी छोड़ने के टाइम को रेगुलेट किया जाता है। इन डैम के माध्यम से बिना किसी पूर्व चेतावनी के पाकिस्तान को पहुंचने वाले पानी को कम किया जा सकता है और फ्लो को बढ़ाया जा सकता है।
झेलम नदी के पानी को रोकने की प्लानिंग
पिछले लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच बगलिहार डैम को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पाकिस्तान ने विश्व बैंक से मध्यस्थता कराने की डिमांड भी की थी। किशनगंगा बांध की भी कूटनीतिक जांच हो चुकी है। अब भारत की ओर से किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी के पानी को रोका जा सकता है।
यह भी पढे़ं : सिर्फ 4 दिन भारत के सामने टिक पाएगी पाकिस्तान सेना, 5वें दिन खेल हो जाएगा खत्म!
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
26 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
40 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
2 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines