देश में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जहां सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं तो वहीं भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने का प्लान बना रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस आतंकी हमले को लेकर विदेश मंत्रालय ने कई देशों के राजनयिकों के साथ मीटिंग की।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी और एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में लाल फाइल दिखाई दे रही है, जिसकी जोरशोर से चर्चा हो रही है। एक लाल फाइल टेबल पर रखी है तो दूसरी लाल फाइल अमित शाह के हाथ में है। इस लाल फाइल में क्या है? इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढे़ं : Pahalgam Attack: घायलों को पीठ पर बिठाकर भागने वाला सज्जाद भट कौन? कश्मीरी नागरिक ने सुनाई आपबीती
राष्ट्रपति के पास पहुंची लाल फाइल
ये लाल फाइल अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास पहुंच गई है। जिस तरह से अमित शाह और एस जयशंकर ने सीधे राष्ट्रपति से मुलाकात की, उससे पाकिस्तान में हड़कंप मचना लाजिमी है। इस लाल फाइल से संकेत मिल रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है। इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की और उसका हुक्का पानी बंद कर दिया।
इन देशों के राजनयिकों के साथ हुई मीटिंग
इस बीच भारत सरकार ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, इटली, कतर, जापान, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस आदि के शीर्ष राजनयिकों को साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय में बुलाया और उन्हें पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी दी।
यह भी पढे़ं : भारत की ‘डिप्लोमेटिक स्ट्राइक’ से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने लिए ये बड़े फैसले
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
30 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
5 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines